---Advertisement---

Carrot Juice Vs Raw Carrot: कच्चा गाजर या जूस, कौन देता है ज्यादा फायदा? सर्दियों में सेवन करने से पहले जानें

Carrot Juice Vs Raw Carrot: कच्चा गाजर और जूस दोनों अलग-अलग प्रभाव बॉडी पर डालते हैं। इन सर्दियों सेवन करने से पहले इनके बारे में जरुर जान लीजिए। इससे फायदा मिलेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2025 5:54 अपराह्न

Carrot Juice Vs Raw Carrot
Follow Us
---Advertisement---

Carrot Juice Vs Raw Carrot: सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में गाजर के जूस की डिमांड के साथ कच्ची गाजर का सेवन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसके पीछे का कारण इसमें मौजूद पोषक तत्वों को माना जाता है। गाजर में कई सारे विटामिन्स , पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम के साथ बायोटिन पाया जाता है। इसीलिए गाजर, बालों,आंखों से लेकर हड्डियों और त्वचा के लिए बहुत पायदेमंद होती है। लेकिन क्या आपको पता है? कच्ची गाजर या फिर गाजर का जूस कौन ज्यादा फायदा देता है? अगर नहीं जानते तो गाजर के सेवन से पहले जरुर जानें।

कच्ची गाजर चबाने के फायदे

गाजर का सेवन किसी भी रुप में किया जाए वो सभी में लाभकारी होती है। लेकिन कच्चे गाजर के सेवन करने और जूस के सेवन करने वाले लोगों में इसके फर्क अलग-अलग दिखते हैं। अगर आप गाजर को सलाद के रुप में कच्चा चबा रहे हैं तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक करता है। कच्ची गाजर दांतों को मजबूत करती है। इससे मसूड़े और दांत दोनों ही क्लीन होने के साथ मजबूर बनते हैं। इसीलिए अगर आप गाजर में मौजूद फाइबर के साथ सभी पोषक तत्वों का लाभ एक साथ लेना चाहते हैं तो कच्ची गाजर को चबा सकते हैं। कच्चा गाजर चबाने से इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। ये सीधे हार्ट को फायदा पहुंचाता है।

गाजर का जूस शरीर पर कैसे करता है काम?

अगर आप प्रतिदिन गाजर का जूस बनाकर सेवन करते हैं तो इसके फायदे भी आपको अलग-अलग दिखेंगे। जूस बनते ही गाजर के आधे से ज्यादा पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। लेकिन ये तुरंत पाचन होती है। गाजर के जूस में मौजूद तत्व सीधे शरीर के अंदर तक पहुंचते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आंखों के लिए गाजर का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। गाजर का जूस अगर बिना चीनी मिलाए और तुंरत निकालकर पिया जाए तभी फायदा करता है।

Carrot Juice Vs Raw Carrot क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गाजर के जूस और कच्ची गाजर के अपने-अपने फायदे हैं। इन्हें जानने के बाद आप अपनी सुविधा के हिसाब से ले सकते हैं। वैसे गाजर की सब्जी, हलवा और सलाह के साथ जूस सब कुछ हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Cancer

अप्रैल 13, 2026

Weight Loss

अप्रैल 12, 2026