---Advertisement---

Corona New Variant: एक बार फिर दुनिया पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, एरिस के बाद Covid के नए वेरिएंट हुई एंट्री

Corona New Variant: 2020 में आई कोरोना महामारी ने सभी को हिला कर रख दिया था हालंकि महामारी के 3 साल बाद हालात सुधरे हुए नजर आ रहे थे लेकिन इसी बीच एक बार फिर दुनिया पर कोरोना‌ का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय पहले कोविड के नए वेरिएंट ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 19, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Corona New Variant: 2020 में आई कोरोना महामारी ने सभी को हिला कर रख दिया था हालंकि महामारी के 3 साल बाद हालात सुधरे हुए नजर आ रहे थे लेकिन इसी बीच एक बार फिर दुनिया पर कोरोना‌ का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय पहले कोविड के नए वेरिएंट एरिस का संक्रमण काफी तेजी से फैला था। एरिस वेरिएंट के ब्रिटेन और अमेरिका में लगातार केस बढ़ते हुए नजर आ रहे थे लेकिन इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि, एरिस बाद अब कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन बीए.2.86 सामने आया है। इस वेरिएंट को लेकर वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने चेतावनी भी जारी की है।

इन चार देशों में पाए गए नए वेरिएंट ओमिक्रॉन बीए.2.86 के मरीज

दरअसल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन बीए.2.86 को लेकर डब्लूएचओ ने कहा कि, यह कोरोना के बाकी दूसरे वेरिएंट से ज्यादा म्यूट है। इस वेरिएंट का पहला केस इजराइल में पाया गया था। अब तक यह केवल चार देशों में पाया गया है जिसमें डेनमार्क, इजरायल, अमेरिका और यूके का नाम शामिल है। ऐसे में अब एक बार फिर दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। दिन प्रतिदिन कई देशों में कोरोना के केस बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है कि, इस वेरिएंट के खतरनाक लक्षण संक्रमित व्यक्ति में दिखाई देते हैं।

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने नए वेरिएंट को लेकर कही ये बात

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने अपने एक्स अकाउंट जिसे पहले ट्विटर भी कहा जाता था। उस पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “डब्ल्यूएचओ ने बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन के कारण आज कोविड-19 वेरिएंट बीए.2.86 को ‘निगरानी के तहत वेरिएंट’ के रूप में नामित किया है। वहीं डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 प्रतिक्रिया के लिए तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने एक पोस्ट में कहा, “अभी इसके बारे में बहुत सीमित जानकारी उपलब्ध है, लेकिन बड़े उत्परिवर्तन। वेरिएंट को ट्रैक करने/नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी, अनुक्रमण और कोविड-19 रिपोर्टिंग की आवश्यकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026