---Advertisement---

शरीर की इन बीमारियों के लिए रामबाण है Curry Leaves, आज ही डाइट में करें शामिल

साउथ इंडियन डिशेज में इस्तेमाल होने वाले कड़ी पत्ते में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल कर हम शरीर में होने वाली कई बीमारियों को खत्म कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 29, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Curry Leaves: इंडियन किचन में कई तरह के ऐसे मसाले और चीजें हैं जो हम बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन बस फर्क इतना होता है कि हमें उन चीजों के बारे में पता नहीं होता। ऐसी ही एक चीज है कड़ी पत्ता जिसको हम कई बीमारियों में दवाई की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। साउथ इंडियन डिशेज में इस्तेमाल होने वाले कड़ी पत्ते में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल कर हम शरीर में होने वाली कई बीमारियों को खत्म कर सकते हैं।

बालों जड़ो को करें मजबूत

किचन में रखे हुए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल हम अपने बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए भी कर सकते हैं। बता दें कि खराब लाइफस्टाइल और बेकार खान पीन की वजह से बाल समय से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आप करी पत्ते को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद उस पाउडर को थोड़ा-थोड़ा पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं इस तरह आप अपने सफेद बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं और ऐसा करने से बालों की जड़ें भी मजबूत होती है।

Also Read: PBKS VS LSG IPL 2023: पंजाब के युवा बल्लेबाज Atharva Taide ने उड़ाया गर्दा, लगाया अपने करियर का पहला अर्धशतक

डायबिटीज में है असरदार

देश के ज्यादातर लोग डायबिटीज की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में करी पत्ते को इस का रामबाण इलाज माना जाता है कि, कड़ी पत्ते के सेवन से इंसुलिन उत्पादन करने वाली कोशिकाएं मजबूत हो जाती है इसी के साथ ब्लड ग्लूकोस लेवल भी कम होता है। ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के पेशेंट है तो आप कड़ी पत्ते को चबाकर या उसका रस निकालकर पी सकते हैं।

चेहरे पर निखार लाने के लिए

ग्लोइंग त्वचा कौन नहीं चाहता ऐसे में अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां या चेहरे की रौनक चली गई है तो आप करी पत्ते का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को चमकदार और ग्लोइंग बना सकती हैं। इसके पत्ते का घोल बनाकर आप चेहरे पर लगाएं। इसी के साथ बेहतर रिजल्ट के लिए आप करी पत्ते को बेसन और शहद में मिलाकर भी अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा सकते हैं।

Also Read: Aaj ka Panchang 29 April 2023: शनिवार को इन मुहूर्तों में भूलकर भी न करें शुभ काम, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026