---Advertisement---

Dementia: मेमोरी लॉस के अलावा भी हो सकती हैं ये परेशानियां, आखिर क्या है वजह और निदान के उपाय

Dementia: डिमेंशिया की वजह से सिर्फ मेमोरी लॉस ही नहीं इन परेशानियों का भी करना पड़ सकता है सामना, जानिए सही समय पर क्या करने की है जरूरत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2024 2:16 अपराह्न

Dementia
Follow Us
---Advertisement---

Dementia: अगर आप डिमेंशिया को सिर्फ मेमोरी लॉस समझ रहे हैं तो यह गलत है क्योंकि यह सिर्फ एक मेमोरी लॉस नहीं है बल्कि इसमें कई और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ मेमोरी लॉस समझने की गलती ना करें क्योंकि इसके अलावा भी कई चीजे आपको देखने को मिल सकती है। डॉ प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में पूरी जानकारी दी और बताया कि इस परिस्थिति में किन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना। क्या होती है इसकी वजह। आइए देखते हैं यह वीडियो।

होती हैं ये परेशानियां

रास्ते भूलना

डॉ प्रियंका शेहरावत ने इस वीडियो में बताया कि ऐसे लोग जो डिमेंशिया से पीड़ित होते हैं उन्हें रास्ते चलने में दिक्कत होती है और वे अक्सर रास्ते भी भूल जाते हैं।

चेहरे भूल जाना

डिमेंशिया में लोग चेहरे भी भूल जाते हैं। अगर आप लंबे समय बाद किसी को देखते हैं तो आपको याद नहीं रहता है कि आखिर यह शख्स है कौन।

नाम भूल जाना

डिमेंशिया में लोग नाम भी भूल जाते हैं जैसे अगर आप उसे एक कलम देते हैं तो वह यह तो बता पाएगा कि इसे लिखा जाता है या इसकी में सैया ही होता है लेकिन वह इसका नाम कलम नहीं बता पाएगा

घर भी भूल जाते हैं लोग

मेमोरी लॉस होने के अलावा वह यहां तक कि अपने बेडरूम और किचन को भी नहीं पहचान पाते हैं।

कूकिंग स्किलस

यहां तक कि जो इंसान खाना बनाने में निपुण था और वह बहुत अच्छा खाना बनाता था वह खाना बनाना भी भूल जाता है।

फैशन सेंस

इसके अलावा डिमेंशिया में अपने आप को स्टाइल करना भी लोग भूल जाते हैं। कभी ऐसा भी होता है कि लोग अपनी ड्रेसिंग सेंस तक भूल जाते हैं।

क्या हो सकती है वजह

डॉक्टर प्रियंका शेहरावत के अनुसार अगर कोई शख्स डिमेंशिया से पीड़ित है तो उसमे अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। वहीं अगर किसी यंग लोगों में यह परेशानी हो रही है तो इसका कारण हाइपोथायरायडिज्म और विटामिन B12 की कमी हो सकती है। उम्रदराज लोगों में इसके कई कारण हो सकते हैं तो आप न्यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिलें। जरूरी है कि सही समय पर इसका इलाज करवा लिया जाए यही बेहतर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026