Diabetes Control: इन 5 चीजों से करें शुगर कंट्रोल, बिना दवा के दिखेगा असर!

Diabetes Control:ब्लड शुगर को नियंत्रित करना केवल दवाओं पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह हमारी खान-पान का खेल है। बढ़े हुए शुगर को कुछ देसी बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट दे रहे हैं.

Diabetes Control

Picture Credit: Google

Diabetes Control: शुगर अगर एक बार हो जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है. यही कारण है कि, लोग जिंदगी भर इसकी दवा रोजाना लेते हैं. डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है. इसीलिए खान-पीन का इस पर बहुत प्रभाव पड़ता है. अगर इसे कंट्रोल कर लिया जाए तो बढ़े हुए डायबिटिज को ठीक किया जा सकता है. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट भी दे रहे हैं. उनका कहना है कि, 5 चीजों को करके बढ़ते शुगर पर लगाम लगाई जा सकती है.

Diabetes Control: एप्पल साइडर विनेगर  का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, एप्पल साइडर विनेगर खाने के समय पीने से इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे भोजन से ग्लूकोज धीरे-धीरे खून में मिलता है और शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Fit Tuber Hindi

यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. लेकिन ये कभी भी सीधे न पिएं, यह गले और दांतों को खराब कर सकता है. इसीलिए 1 गिलास पानी में एक या 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पिएं.

खट्टी चीजों का सेवन

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और दही छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड भी बिल्कुल यही काम करते हैं,जैसे अगर आप खाना खाने से पहले
एक गिलास नींबू पानी का पी लो, या सिंपल दाल, सब्जी, चावल के ऊपर एक नींबू निचोड़ लो तो इसके सेवन से ग्लाइससेमिक लोड 30 से 40% तक गिर जाता है.

दही और छाछ को खाएं

इसी तरह से अगर आप रोटी सब्जी के साथ एक कटोरी दही ले लें या एक गिलास छास का पी लें तो खाने का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.
दही छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड उतनी ही इफेक्टिव तरीके से ब्लड शुगर स्पाइक भी कंट्रोल करेगा.  जापान में हुई एक
स्टडी में तो यह भी सामने आया कि खाने के साथ घर का बना नेचुरली फर्मेंटेड अचार भी बिल्कुल यही काम करता है।

खाने में बढ़ाएं सलाद की मात्रा

शुगर के मरीजों को अपने भोजन में सालाद की मात्रा बहुत बढ़ा देनी चाहिए. सब्जियों का फाइबर हमारी आंतों की वॉल्स पे एक पतली सी जाली की तरह कोटिंग बना देता है। यह कोटिंग एक शील्ड की तरह काम करती है. अब जो भी कार्ब्स, राइस, रोटी बाद में आएंगे, उन्हें यह जाली ब्लड में एकदम से घुलने नहीं देती. अपने खाने के साथ ज्यादा से ज्यादा सलाद का इस्तेमाल करें.

भीगे हुए मेथी दाने का इस्तेमाल

भीगे हुए मेथी दाने का सेवन पारंपरिक रूप से मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही शुगर को भी कंट्रोल करता है. आप रोजाना सुबह-सुबह इसका सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version