---Advertisement---

Diabetes :प्रेग्नेंसी के बीच में हो गया शुगर तो ऐसे करें कंट्रोल, डॉक्टर से जानें बच्चे को बचाने का तरीका

Diabetes : प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटिज होने पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. डॉक्टर के द्वारा इन गंभीर समस्या से बचने का तारीका बताया जा रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: डायबिटीज यानी की शुगर अब किसी भी आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिल रहा है. इसका कारण बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल माना जाता है. लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती जब ये गर्भावस्था यानी की प्रेग्नेंसी के दौरान हो जाए. ऐसे में मां बनने वाली महिला को इसे कंट्रोल करना और बच्चे को इससे बचाकर रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है.प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज प्लेसेंटा से निकलने वाले हार्मोन्स से होता है. ये शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन नहीं बनाने देता है. जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ जाता है. अगर आपके आस-पास कोई इस समस्या से जूझ रहा है तो डॉक्टर के द्वारा बताए गई चीजों को फॉलो करना चाहिए.

प्रेग्नेंसी के बीच Diabetes हो जाए तो क्या करें?

डॉक्टर मनीषा गुप्ता का कहना है कि, इस स्थिति में प्रेग्नेंट महिला को अपने डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान डाइट से कार्बोहाइट्रेड कम कर देना चाहिए. इसके साथ ही तेल, घी और चावल, आलू , मिठाई और तली हुई चीजों से बचना चाहिए.

देखें वीडियो

इस दौरान एक्सरसाइज रोजाना करना चाहिए. इसके साथ ही अपना रोजाना का शुगर लेवल जरुर चेक करना चाहिए. इसके साथ ही डॉक्टर के द्वारा बताए गए अल्ट्रासाउंड को समय-समय पर कराते रहना चाहिए.इस दौरान शुगर लेवल को कंट्रोल करने पर ध्यान देना चाहिए. अगर इस दौरान डायबिटिज कंट्रोल ना किया जाए तो बच्चे पर इसका सीध प्रभाव पड़ सकता है. बच्चे का विकास रुक सकता है. बच्चे या तो कमजोर या फिर बहुत ही मोटा पैदा हो सकता है. बच्चे के आस-पास का पानी कम हो सकता है. जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी में परेशानियां आ सकती हैं. इस दौरान बच्चे को भी शुगर हो सकता है.

प्रेग्नेंसी के बीच डायबिटीज को कैसे पहचानें?

प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज होने पर कुछ सामान्य लक्षण दिखते हैं.बार-बार पेशाब आना, तेजी से वजन घटना,ज्यादा भूख लगना,ज्यादा प्यास लगना, थकान लगना और आंखों से कम दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए समय-समय अपने डॉक्टर से इसकी जांच कराते रहें. शुगर निकलने पर डॉक्टर के द्वारा बताए गए डाइट और दवा का सेवन करें.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026