---Advertisement---

Liver Health: लिवर के लिए ये 5 फूड हैं वरदान, बीमारी से पीड़ित मरीज डाइट में जरूर करें शामिल

Liver Health: लीवर के मरीजों के लिए डॉक्टर के द्वारा 5 खास सब्जियां और फूड बताई जा रहे हैं। जिनका सेवन करके लीवर हेल्थ को ठीक रखा जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 12, 2026 4:19 अपराह्न

Liver Health
Follow Us
---Advertisement---

Liver Health:लीवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम भोजन को पचाने और ऊर्जा बनाने से लेकर रक्त को साफ करना है। ये शरीर के पौषक तत्वों को बॉडी के अन्य हिस्सों तक भेजता है और वेस्ट को शरीर से बाहर निकालता है। लेकिन अगर लीवर में खराब खानपीन या फिर किसी अन्य कारण से खराबी आ जाए तो मरीज की मौत तक हो सकती है। ये दिल से लेकर दिमाग तक को प्रभावित करता है। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा 5 ऐसे सुपरफूड बताए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल लीवर के मरीज कर सकते हैं।

Liver Health के लिए बेस्ट है चकुंदर 

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, लीवर के मरीज को चकुंदर खाना चाहिए। इसमें बीटालेन एंटीऑक्सीडेंट और बीटेन पाया जाता है।

देखें वीडियो

ये लीवर पर फैट जमा होने से रोकता है। इसके साथ ही जहरीले टॉक्सिन्स को बॉडी से बाहर निकालता है।

मोरिंगा का करें सेवन

लीवर के मरीजों के लिए सहजन या मोरिंगा बहुत लाभकारी होता है।इसमें पॉलीफेनोल्स और क्लोरोजेनिक एसिड और आइसोथियोसाइनेट्स पाए जाते हैं। ये लीवर डैमेज को कम करके हेपेटिक एंजाइम्स को कम करने का काम करता है। इशके साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन को कम करते हैं।

लहसुन लीवर की हेल्थ को सुधारता है

लीवर के मरीजों के लिए लहसुन भी काफी लाभकारी माना जाता है। लहसुन में एलिसिन और सल्फर होता है। ये एंजाइम एक्टिवेशन करके शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। लहसुन का सेवन फैटी लिवर के मरीजों में बॉडी वेट और लीवर फैट को कम करने में मदद करता है।

छाछ का करें सेवन

लीवर के मरीजों को छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो गट-लीवर एक्सिस को मजबूत बनाते हैं। ये लीवर को मजबूत करने का काम करते हैं।

इन सब्जियों को डाइट में बढ़ाएं

इसी तरह हेल्थ एक्सपर्ट लीवर के मरीजों को ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी सहित क्रूसिफेरस सब्जियां खाने की सलाह दे रही हैं। ये सब्जियां यह लीवर के प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम देती हैं। इनमें मौजूद हाई फाइबर लीवर हेल्थ को अच्छा रखता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Heart Health

सितम्बर 8, 2026

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Health Tips

सितम्बर 7, 2026

H1N1

सितम्बर 7, 2026