---Advertisement---

Health Tips: दांतों के कीड़े की जानी दुश्मन हैं ये 2 चीजें, परेशान लोग जरुर करे ट्राई

Health Tips: दांतों पर लगे कीड़े से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दो टिप्स बताई जा रही हैं। जिन्हें आजमाया जा सकता है। ये मुंह की समस्याओं को कम करता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 10, 2026 12:36 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  दांतों में कीड़ा लगना बेहद आम बात हो गई है। लेकिन ये पीड़ित को काफी परेशान करती है। अगर आप भी चाहते हैं कि, दांतों में आपके या फिर परिवार में किसी के ये ना लगे तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताई जा रही इन दो चीजों का जरुर इस्तेमाल करें। दरअसल , आपको बता दें दांत में कीड़ा लगना वास्तव में कोई रियल कीड़ा नहीं होता है ये हानिकारार बैक्टीरिया और एसिड से भरी कैविटी होती है। जब दांतों की सही से सफाई ना की जाए तो प्लाक बनना शुरु हो जाता है। जिसके कारण दांतों में एक पीली और काली परत जमने लगती है। जो धीरे-धीरे दांतों को खराब करती जाती है। ज्यादा बढ़ने पर ये दातों को भयंकर दर्द पैदा करती है। इसीलिए इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी रुटीन  में दो चीजों को जरुर शामिल करना चाहिए।

Health Tips:  खाने के बाद करें कुल्ला

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, दांतों में कीड़ा लगने से बचाने के लिए हर बार खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करना है। पानी को मुंह के अंदर अच्छी तरह से घुमाना है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट

इसके बाद उंगली से रंगड़ना है, ताकि मुंह और दांतों में फंसा खाना बाहर निकल जाए। ऐसा करने से दांतों में एसिड असर नहीं कर पाता है। वहीं, बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं। ये भोजन करने के तुरंत बाद मुंह का pH स्तर गिरने से भी रोकता है।

रात में ब्रेश करना क्यों है जरुरी?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, रात में सोने से पहले ब्रश करना दांतों को कीड़ा लगने से रोकता है।  उनका कहना है कि,  सुबह के ब्रश से ज्यादा जरूरी रात का ब्रश होता है। दिन के समय हमारे मुंह में लगातार लार  बनती रहती है। लेकिन रात में ये नहीं बन पाती है। जिसके कारण  मुंह सूख जाता है और बैक्टीरिया को दांतों को नुकसान पहुंचाने का सबसे सुरक्षित समय मिल जाता है। इस दौरान अगर दांतों में ब्रेश कर लिया जाए तो इस समस्या से राहत पायी जा सकती है।  इन दोनों आदतों के अगर आप अपने लाइफ स्टाइल में आजमाते हैं तो मुंह की बदबू से लेकर दांतों में कीड़े लगने तक जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Teachers’ Day 2026

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 4, 2026