---Advertisement---

Stress: इन 5 अजीबोगरीब आदत को नॉर्मल समझना आपकी है सबसे बड़ी भूल, एक्सपर्ट की बातें सुन घूम जाएगा दिमाग

Stress: इन 5 आदतों की वजह से क्या आप भी परेशान रहते हैं अगर हां तो आपको यह जान लेना जरूरी है कि यह नॉर्मल नहीं है। आइए जानते हैं कैसे खुद का ध्यान रख सकते हैं आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Stress
Follow Us
---Advertisement---

Stress: कभी-कभी आप परेशान तो होते हैं लेकिन इसका अंदाजा आपको खुद भी नहीं होता है और जब दिल और दिमाग पर काबू ना हो सके तब अक्सर यह आपके लिए स्ट्रेस बन जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि यह स्ट्रेस काफी हद तक आपकी लाइफ स्टाइल को प्रभावित करता है। इसकी वजह से काफी परेशानियां जन्म लेती हैं लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आप स्ट्रेस में हैं। इसके लिए डॉक्टर तरंग कृष्ण ने बताया कि कुछ आदतें जो आपको इस बात की तरफ इशारा करने के लिए काफी होता है कि आप स्ट्रेस में हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कैसे खुद को बचाएं।

घबराहट होने पर हो जाए सतर्क

अगर आप भी किसी भी काम को करने में घबराहट महसूस करते हैं। आपको भी लगता है कि जल्दी से कोई भी काम खत्म हो जाए तो इसे हल्के में लेने की गलती ना करें क्योंकि यह आपके लिए रिस्की साबित हो सकता है। यह बताता है कि कहीं आप स्ट्रेस में तो नहीं हैं।

जरूर से ज्यादा अग्रेशन क्यों है हानिकारक

हर छोटी सी छोटी बात पर अगर आपको भी गुस्सा आने लगता है। आप इस पर रिएक्ट करते हैं तो आपकी यह आदत आपके लिए खतरे की घंटी है क्योंकि यह बताता है कि आप नॉर्मल नहीं हैं।

क्या आपको भी लगती है छोटी-छोटी बातें बुरी

हर छोटी बात पर रिएक्ट करना और बुरा मान आपके लिए नॉर्मल हो सकता है। अगर किसी की बात आपको बुरी लगती है या फिर गुस्सा करने लगते हैं तो इसे सिंपल समझने की गलती ना करें।

क्या आप भी ‘अगर यह हो गया तो’ में करते हैं यकीन

एक्सपर्ट के मुताबिक स्ट्रेस में आप ज्यादातर इस बात को मानने लगते हैं कि अगर यह हो गया तो क्या होगा। पॉजिटिव या नेगेटिव सोचने की बजाय आप इसमें यकीन रखते हैं कि क्या होगा अगर यह हो गया तो और इसकी वजह से आपको डर लगता है तो सतर्क हो जाए क्योंकि यह आदत आपके लिए खतरनाक है।

 

चिड़चिड़ापन भी है स्ट्रेस का एक लक्षण

किसी भी चीज को बुरा मान जाना आपके लिए नॉर्मल हो सकता है लेकिन यह कहीं ना कहीं बताता है कि आप ठीक नहीं है और आप स्ट्रेस में हैं।

अगर आप भी इन सभी आदतों को नॉर्मल समझने की गलती कर रहे हैं तो आप किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 9, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026