---Advertisement---

Knee Pain: घुटनों के दर्द को जड़ से खत्म कर सकती है ये देसी चीज, फायदे जानकर तुरंत करेंगे ट्राई

Knee Pain: अगर आपके घुटनों में भी दर्द होता है तो, इस देसी इलाज को जरुर आजमाना चाहिए। क्योंकि ये पैर और हड्डियों के दर्द को कम कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 11, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 11, 2026 1:58 अपराह्न

Knee Pain
Follow Us
---Advertisement---

Knee Pain:  अगर आपके घुटनों या फिर जोड़ों में भयंकर दर्द होता है तो इस देसी इलाज को आजमा सकते हैं। डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा हड्डियों, जोड़ों और घुटनों में किसी भी कारण होने वाले दर्द से राहत देने के इलाज के बारे में बताया जा रहा है।  हेल्थ एक्सपर्ट का दावा है कि, दो दिन में ये खास तरह का तेल दर्द से राहत दे सकता है। उनका कहना है कि, सरसों का तेल, लहसुन, हल्दी और कपूर का मिश्रण घुटनों के दर्द के लिए एक पारंपरिक घरेलू उपाय है, जो सूजन और अकड़न को कम करने में अस्थायी रूप से मदद कर सकता है। इसीलिए इसका यूज कर सकते हैं।

Knee Pain:  घुटनों के दर्द में लगाएं ये खास तेल

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, सरसों का तेल जोड़ों में गर्माहट लाता है और ब्लड का सर्कुलेशन को बढ़ाता है। वहीं, लहसुन और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

देखें वीडियो

 

ये घुटनों के दर्द और सूजन में राहत देता है। इसके साथ ही यह त्वचा को हल्की ठंडक और सुन्नता का अहसास देता है, जिससे दर्द का तुरंत अहसास कम हो जाता है। अगर इन तीनों के मिश्रण को दर्द वाले जगह पर लगाया जाए तो राहत मिलती है।

तेल बनाने का आसान तरीका

घुटनों के दर्द में राहत देने के लिए आपको एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करना है। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी को एक से दो चम्मच डाल देना है। इसमें लहसुन की कुछ कलियां डालकर अच्छे से उबालना है। जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें 1 से 2 टिक्की कपूर की डालनी है। इन सभी को मिक्स करके तेल को अच्छे छान लेना है। इसके बाद दर्द वाली जगह पर दो से तीन बार दिन में लगाना है। कपूर को जलती हुई आंच पर कभी न डालें, क्योंकि कपूर बहुत तेजी से आग पकड़ता है। इसीलिए इसे उतारकर ही मिक्स करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026