---Advertisement---

Health Tips: बारिश के सीज़न में खाएं ये करेले की तरह दिखने वाली खास सब्जी, वजन कम करने के साथ बीमारियों से रखेगी कोसो दूर

बारिश का महीना सभी को बहुत भाता है। लेकिन ये महीना जितना अच्छा और सुहावना लगता है उतना ही इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए सतर्क रहने की जरूरत पड़ती है। बरसात में मौसमी फल और सब्जी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मौसमी सब्जियों में एक सब्जी आता है कंटोला। कंटोला ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 9, 2023 10:00 अपराह्न

Kantola
Follow Us
---Advertisement---

बारिश का महीना सभी को बहुत भाता है। लेकिन ये महीना जितना अच्छा और सुहावना लगता है उतना ही इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए सतर्क रहने की जरूरत पड़ती है। बरसात में मौसमी फल और सब्जी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मौसमी सब्जियों में एक सब्जी आता है कंटोला। कंटोला के कई नाम है,जैसे-खेखसा,कंटोला,ककोड़ा या मीठा करेला। इसके नाम पर मत जाइये काकरोल स्वाद के मामले में किसी और सब्जी से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें:Health Tips: सावन के व्रत में नहीं होना बीमार, तो इन खानें की चीजों से अभी बना लें दूरी

कंटोला सब्जी के गुण

इसके गुणों के तो क्या कहने-ये बारिश में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी,खांसी-जुकाम हो या एलर्जी इन सबसे बचाता है। यही नहीं कंटोला के और भी फायदे हैं। बरसात के सीजन में मिलने वाली कंटोला को खाने से ब्लड शुगर लेबल कंट्रोल में रहता है। इसमें प्रोटीन के अलावा एंटी-एलर्जिक और एनालजिस्टिक प्रॉपर्टी पाई जाती है जो सेहत के लिए अच्छा होता है।

मोटापा होता है कम

काकरोल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें Phytonutrients होता है जो कई बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। इसमें पानी बहुत होता है,ऐसे में जो वजन कम करना चाहता है उनके लिए कंटोला काफी लाभदायक है। वजन कम करने के लिए भी इसे आप खा सकते हैं।

ब्लड शुगर कम करने में सहायक

कंटोला की सब्जी खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और भूख कंट्रोल रहता है। मधुमेह के मरीजों को इसे जरूर ट्राई खाना चाहिए।

चेहरे की बढ़ती है रंगत

जैसा की आपको मालूम है शरीर के लिए पानी की कितनी आवश्यकता होती है। ऐसे में इस सब्जी में प्रचुर मात्रा में पानी होता है जिसे खाने से स्किन को बहुत से फायदे होते हैं। कंटोला में बीटा कैरोटीन,ल्यूटेन प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टी भी पाई जाती है। कंटोला को अपने डायट में शामिल कर लें तो चेहरे के साथ साथ शरीर को भी फायदा होगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें:Health Tips: कोरोना की तरह महामारी न बन जाए केरल में फैल रही ये नई बीमारी, अब तक 20 लोगों ने गंवाई जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026