Energy Drinks: गर्मी के मौसम में अगर आप अपने बच्चों को एनर्जी ड्रिंक देते हैं तो आज ही सावधान हो जाएं, क्योंकि इनके परिणाम बहुत ही खौफनाक हो सकते हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा दी जा रही है। उनका कहना है कि, एनर्जी ड्रिक्स में इतना ज्यादा कैफीन होता है कि , ये हार्ट हेल्थ को बिगाड़ सकती है। इसके साथ ही एनजाइटी और कई तरह की मानसिक बीमारियां पैदा कर सकती हैं। अगर आप का बच्चा भी मार्केट में मिलने वाली डिब्बा बंद एनर्जी ड्रिंक का सेवन करता है तो अभी से ही सावधान हो जाएं। क्योंकि इसके परिणाम बहुत ही खतरनाक होते हैं।
Energy Drinks बच्चों की बिगाड़ सकती है हेल्थ
डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, एनर्जी ड्रिंक नॉन एल्कोहॉलिक होती हैं। इन्हें पीने के तुरंत बाद शरीर को एनर्जी मिलती है। जिसके कारण दिमाग और शरीर काफी एक्टिव हो जाता है। इसमें भारी मात्रा में शुगर होता है, जिसके कारण इसका कैलोरी लेवल काफी बढ़ जाता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha
ये सीधा शरीर में शुगर का लेवल बढ़ाकर डायबिटिज, शुगर, मोटोपे और अनिन्द्रा की समस्या को पैदा कर सकता है। डॉक्टर काहना है कि, एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद अत्यधिक चीनी, सोडियम और टॉरिन बच्चों के विकास में बाधा डालता है। इससे किडनी स्टोन हो सकते हैं। वहीं, ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाली ये एनर्जी ड्रिंक मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही बच्चों में एनजाइटी और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। ये दांतों और हड्डियोंं को कमजोर करती हैं। कैफीन और नकली शुगर से भरा ये एनर्जी ड्रिंक बच्चों की हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं। इसीलिए जहां तक हो सके इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
बच्चों को एनर्जी ड्रिंक की जगह क्या दें?
इन एनर्जी ड्रिंक के बदले आप अपने बच्चों को नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, जूस, फ्रूट शेक , शरबर , सत्तू और सूप दे सकते हैं। कोशिश करें छोटे बच्चों को जो भी ड्रिंक दे रहे हैं वो घर के ही बने हों। कम उम्र में बच्चों के शरीर पर कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक्स बहुत बुरा असर डालती हैं।






