---Advertisement---

Fiber-Rich Foods: इन 5 फाइबर युक्त चीजों को करें डाइट में शामिल, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से रहेंगे दूर

Fiber-Rich Foods: हर व्यक्ति फिट एंड फाइन रहना चाहता है। सभी की ख्वाइश स्वस्थ रहने की होती है। मगर सभी अपनी रूटीन में इस तरह व्यस्त हो जाते हैं कि खान-पान और डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस स्थिति में शरीर में कुछ जरूरी पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे लोगों ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 15, 2023 3:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fiber-Rich Foods: हर व्यक्ति फिट एंड फाइन रहना चाहता है। सभी की ख्वाइश स्वस्थ रहने की होती है। मगर सभी अपनी रूटीन में इस तरह व्यस्त हो जाते हैं कि खान-पान और डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस स्थिति में शरीर में कुछ जरूरी पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे लोगों को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसी तरह फाइबर भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए फाइबर युक्त भोजन को डाइट में शामिल करने की जरूरत है। इससे कई बड़ी परेशानियों का खतरा टल जाता है। आपको बता दें, फाइबर युक्त भोजन को डाइट में शामिल करने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है। इतना ही नहीं फाइबर रिच फूड के सेवन से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप इन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके आपको बेहतरीन फायदे मिलेंगे।

1. ओट्स को करें डाइट में शामिल

ओट्स फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत है। ओट्स को आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये एनर्जी का भी सबसे बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे आपका वजन भी आसानी से कम होगा।

2. दाल की डाइट है बेहद जरूरी

दाल प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए दाल को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

3. फ्लेक्सीड है फायदेमंद

फ्लेक्सीड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए साबुत फ्लेक्सीड को अपनी डाइट में निश्चित रूप से शामिल करें। ये फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत है। इतना ही नहीं इससे आपको कई बड़े फायदे मिलेंगे।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

4. फाइबर युक्त फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी फ्रूट्स खाने की सलाह सभी को देते हैं। इसके लिए आप फाइबर से युक्त फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन हार्ट के मरीज मुख्य रूप से करें। दिल की बीमारी से बचने के लिए फाइबर युक्त फ्रूट्स बहुत मददगार है।

5. सेहत के लिए ब्रॉक्ली है लाभदायक

ब्रॉक्ली में फाइबर सहित कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इसमें विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हार्ट के मरीजों को काफी राहत मिलती है। वहीं इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहता है। इसलिए ब्रॉक्ली को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026