---Advertisement---

Hair Care Tips: अब सफेद बालों के कारण नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, काले और खूबसूरत हेयर के लिए अपनाएं ये 5 देसी उपाय

Hair Care Tips: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक है। मगर इसका प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है। सफेद बाल से व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी दिखने लगती है। वहीं बालों का रंग काला हो तो व्यक्ति की खूबसूरती में चार-चांद लग जाता है। मगर अब घबराने की जरूरत नहीं है। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 31, 2023 10:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक है। मगर इसका प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है। सफेद बाल से व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी दिखने लगती है। वहीं बालों का रंग काला हो तो व्यक्ति की खूबसूरती में चार-चांद लग जाता है। मगर अब घबराने की जरूरत नहीं है। बढ़ती उम्र के साथ भी बालों के काले रंग को बरकरार रखा जा सकता है। इसके लिए बस कुछ आसान और घरेलू टिप्स को अपनाने की जरूरत है। इन टिप्स की मदद से आप अपने बालों को काला और चमकदार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

1. आंवला और मेथी दाने का करें प्रयोग

बालों को खूबसूरत और काला रखने के लिए कई सारी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप आंवला और मेथी दाना का प्रयोग कर सकते हैं। ये बेहद असरदार और चमत्कारी उपाय है। इसके लिए आप 6 से 7 आंवले लें और इसमें 3 से 4 चम्मच नारियल और बादाम का तेल मिलाकर इसे बॉयल कर लें। इसके बाद इस मिक्सचर में 1 चम्मच मेथी का पाउडर मिला लें। इसे प्रतिदिन रातों में बालों के जड़ में लगाएं और सुबह शैंपू कर लें। कुछ ही दिनों में इसके अचूक फायदे आपको दिखने लगेंगे।

2. करी पत्ता और तेल है असरदार

बालों को काला करने के लिए करी पत्ता और तेल बेहद असरदार उपाय है। इसके अलावा करी पत्ते को तेल में उबाल लें और रोज रात में हेयर मसाज करें। सुबह गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में इसके बेहतरीन फायदे दिखने लगेंगे।

3. बादाम तेल और लेमन जूस का करें कारगर उपाय

बादाम तेल और लेमन जूस में पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इससे बाल को काले होते ही हैं, लेकिन इसके साथ बालों की मजबूती के लिए भी ये रामबाण है। इसके लिए बादाम तेल में लेमन जूस मिलाएं और रात में बालों की जड़ में लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

4. ब्लैक टी से होता नेचुरली ब्लैक

बालों को काला बनाने के लिए ब्लैक टी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कई सारे असरदार गुण मौजूद होते हैं। इसके लिए एक कप पानी लें और उसमें ब्लैक टी और नमक मिलाकर उसे उबालें। अब पानी को ठंडा होने दें और इसे बालों में लगाएं। कुछ ही समय बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।

5. हिना और कॉफी का करें अचूक उपाय

हिना और कॉफी का उपाय सबसे बेस्ट माना गया है। इसके लिए कॉफ़ी पाउडर को पानी में डालकर उसे उबालें। अब इसे ठंडा होने पर इसमें हीना मिक्स करें और उसमें एक चम्मच तेल मिलाएं। अब इस मिक्सचर को बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद बालों को धो लें।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Cancer

अप्रैल 13, 2026

Weight Loss

अप्रैल 12, 2026