---Advertisement---

Health Drink: गैस से लेकर कब्ज तक पेट की हर बीमारी को छूमंतर कर देती है ये ड्रिंक! जल्द राहत के लिए करें ट्राई

बदलते मौसम के साथ गैस, कब्ज, बदहजमी जैसी दिक्कतों का होना एक आम बात है. ऐसे में इसका ख्याल रखना भी खासतौर पर जरूरी होता है आज आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रूटीन में पीने से आप इस तरह की दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 30, 2023 10:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Drink: इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है जिसके चलते बीमारियां भी बढने लगी हैं. शरीर में होने वाली ज्यादातर परेशानियों की जड़ पेट होता है, जिस दिन पेट में गड़बड़ रहती है उस दिन हमारा मूड खुदबखुद अपसेट हो जाता है. गलत खान-पान की आदतों के चलते पेट में गैस, कब्ज, बदहजमी जैसी दिक्कतों का होना एक आम बात है. ऐसे में इसका ख्याल रखना भी खासतौर पर जरूरी होता है आज आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रूटीन में पीने से आप इस तरह की दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं.

सौंफ और मिश्री से बना स्पेशल ड्रिंक

जैसा कि हम जानते ही है कि सौंफ तासीर में ठंडा होता है और हमारे पेट को इंसटेंट आराम देता है. तभी खाने के बाद थोड़ी सौंफ खाने की सलाह दी जाती है. वहीं मिश्री के भी हमारी हेल्थ पर काफी फायदे हैं, इसके सेवन से न सिर्फ पेट की गर्मी को ठंडक मिलती है तो वहीं एसिड का भी पाचन हो जाता है. इन दोनों को मिलाकर पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है

बनाने की विधी

इस स्पेशल ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी लें, फिर इसमें एक चम्मच सौंफ का पाउडर डालें और एक छोटा टुकड़ा धागे वाली मिश्री लो डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. स्वाद बढाने के लिए कभी-कभी इसमें नींबू भी मिला सकते हैं और बस इतना करने के बाद तैयार है आपकी स्पेशल ड्रिंक, इसे खाने से आधा घंटा पहले या फिर एक घंटे बाद लेना सबसे ठीक होता है.

स्पेशल ड्रिंक के फायदे हैं कमाल के

सौंफ से बनी यह स्पेशल ड्रिंक हमारे पेट के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है. पीने में कमाल की लगने के साथ इसके काफी सारे हेल्थ बेनीफिट्स भी हैं. इसे पीने से पेट ठीक रहता है इसलिए दिमाग भी खुश रहने लगता है साथ ही सौंफ और धागे वाली मिश्री का यह कॉम्बिनेशन अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है.  

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026

Leave a Comment