---Advertisement---

Health Tips: इमोशंस को लेकर इन 2 गलतियों को करने से बचें, काम आएंगे डॉक्टर के ये सीक्रेट्स

Health Tips: इमोशंस को हल्के में लेने की ना करें गलती, डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने वीडियो के साथ लोगों को दी खास जानकारी, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 7:11 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: इनसाइड आउट 2 एनिमेटेड फिल्म काफी चर्चा में है। एनिमिटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है क्योंकि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी आवाज दी है। डॉक्टर प्रियंका शेहरावत जो एक न्यूरोलॉजिस्ट है और एम्स दिल्ली में कार्यरत है वह सोशल मीडिया पर यह कहती हुई नजर आई कि यह फिल्म सबको देखनी चाहिए। इसके अलावा वीडियो में इमोशंस को लेकर बात करती हुई दिखती हैं और इस बारे में लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कभी भी अपने इमोशंस को छुपाए नहीं और ना ही एक इमोशंस को अपने पर हावी होने दे। आइए देखते हैं यह वीडियो।

हर इमोशन का है अपना एक योगदान

इस वीडियो में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने कहा कि इनसाइड आउट 2 मूवी बहुत अमेजिंग है। ना सिर्फ बच्चों के लिए और उनके पैरेंट्स के लिए बल्कि हर किसी के लिए बेस्ट है। इस फिल्म में यह बताया गया कि हमारे दिमाग में कई इमोशंस चलते रहते हैं और सभी इमोशंस का अपना एक रोल होता है। चाहे वह खुशी हो, दुख हो, गुस्सा हो एंजायटी हो, जेलसी हो चाहे कोई भी हो है सब अपनी जगह पर ठीक है इंपॉर्टेंट है।

इन 2 बातों पर दें ध्यान

किसी एक इमोशन को ना होने दें खुद पर हावी

वहीं डॉक्टर प्रियंका शेहरावत इस वीडियो में यह कहती हुई नजर आती है कि हमेशा इमोशंस को लेकर इन दो बातों पर पर ध्यान दें क्योंकि इससे आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका कहती है की सबसे पहले आप कभी भी एक इमोशंस को अन्य इमोशंस पर हावी न होने दे क्योंकि यह आपकी जिंदगी के लिए ठीक नहीं है और आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सभी इमोशंस को रखें बैलेंस

डॉ प्रियंका बताती हैं कि आपको यह बात आज समझना पड़ेगा आप हर किसी के लिए खुश नहीं हो सकते। आप हर किसी स्थिति में खुश नहीं हो सकते। खुशी की जरूरत है लेकिन इस कीमत पर नहीं कि आप अन्य सभी इमोशंस को दबा दे। आपको ध्यान रखने के लिए सभी इमोशंस को बैलेंस करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026