---Advertisement---

Health Tips: छुट्टियों में रेस्ट करने के बाद भी नहीं मिटती है थकान! आज से ही अपनाएं ये 5 टिप्स

Health Tips: पूरे वीक काम करने के बाद सभी लोग वीकेंड का इंतजार करते हैं। मगर इस 2 दिन की छुट्टी में भी थकान न मिटे तो ये बेहद चिंताजनक स्थिति है। कई बार आप खुद के शरीर को बेहद आराम देने की कोशिश करते हैं। मगर थकान से आपका पीछा नहीं छूट पाता है। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 20, 2023 5:11 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: पूरे वीक काम करने के बाद सभी लोग वीकेंड का इंतजार करते हैं। मगर इस 2 दिन की छुट्टी में भी थकान न मिटे तो ये बेहद चिंताजनक स्थिति है। कई बार आप खुद के शरीर को बेहद आराम देने की कोशिश करते हैं। मगर थकान से आपका पीछा नहीं छूट पाता है। इस स्थिति में ये 5 रेस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है। इस रेस्ट को लेने के बाद ही आप थकान से बाहर निकल पाएंगे। इतना ही नहीं स्ट्रेस से दूर रहने के लिए ही इन 5 चीजों का अपनाना बहुत जरूरी है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए कौन-से रेस्ट को अपनाएं।

1. स्पिरिचुअल रेस्ट है बेहद जरूरी

कई बार भागदौड़ वाली जिंदगी में हम खुद को आराम देना भूल जाते हैं। इससे व्यक्ति का दिमाग बहुत बुरे ढंग से थक जाता है। इस स्थिति में खुद के दिमाग को शांत करने के लिए स्पिरिचुअल टेस्ट को करें। इसके लिए आप सुबह के समय अकेले में आंख बंद कर ध्यान लगाकर कुछ अच्छे और बेहतरीन पलों को याद करें। इसके अलावा आप कोई कथा या श्लोक या आरती भी सुन सकते हैं। यकीन मानिए इसका प्रभाव जल्द से जल्द दिखने लगेगा।

2. इमोशनल रेस्ट से मिलेगा आराम

कई बार जिंदगी की भागदौड़ से मन थक जाए तो व्यक्ति को इमोशनल रेस्ट ले लेना चाहिए। इससे आपका मन बेहद शांत होगा। इसके लिए आप परिवार के साथ वक्त बिताएं। इतना ही नहीं उन सभी चीजों को कुछ दिनों के लिए इग्नोर कर दें जो आपको परेशान करती हो। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

3. सोशल टेस्ट से होगा मन शांत

कई बार हम बहुत सारे लोगों के बीच घिरे रहते हैं। इसका प्रभाव मन पर पड़ता है। इससे कभी भी व्यक्ति का दिमाग शांत नहीं रह पाता है। जिसके कारण थकान को दूर करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में खुद को सोशल रेस्ट दें। इसके लिए कुछ दिनों तक बस खुद को समय दें। सभी चीजों को भूल खुद को समय देना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Walk Benefits: खत्म होती याददाश्त और बढ़ती एंग्जायटी को चुटकियों में खत्म कर देगा ये रूटीन, ऑफिस से लेकर घर में करें ट्राई

4. क्रिएटिव रेस्ट है बेहद असरदार

ऑफिस के काम से कई बार व्यक्ति थक जाता है। इस स्थिति वो कितना भी आराम कर ले उसकी थकान मिटती नहीं है। इसलिए क्रिएटिव रेस्ट लेना बहुत जरूरी है। क्रिएटिव रेस्ट से व्यक्ति के मन को तसल्ली मिलती है। इसमें आप अपनी हॉबी के अनुसार चीजों को कर सकते हैं और वक्त बिता सकते हैं। इससे आपको बेहद सुकून और शांति मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आपका थकान भी दूर हो जाएगा।

5. सेंसाॅरी रेस्ट से फरमाएं आराम

बिजी शेड्यूल के साथ व्यक्ति हमेशा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और साउंड के बीच घिरा रहता है। इसके अलावा व्यक्ति हमेशा फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साउंड से परेशान हो जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति का दिमाग शांत नहीं रह पाता है। इसके लिए आप सेंसाॅरी रेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को खुद से दूर रखें। इससे आपको कुछ ही समय में काफी आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026