---Advertisement---

Health Tips: गर्मी में चेहरे पर ग्लो के साथ बॉडी को रखना है हाइड्रेट तो पिएं ये खास वॉटर, चंद दिनों में दिखेगा नूर!

Health Tips: गर्मी के मौसम के लिए डॉक्टर विवेक जोशी के द्वारा खास तरह की ड्रिंक बताई जा रही है। इससे ना सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है, बल्कि बॉडी भी हाईड्रेट रहती है। रोजाना इसका सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 6:24 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। इस दौरान बॉडी में नमी बनाए रखने के साथ चेहर पर ग्लो दिखाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अकसर तेज धूप और धूल फेस के साथ शरीर की रौनक को छीन लेती है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी बहुत अधिक पानी नहीं पी पाते हैं तो ये खास तरह का वॉटर घर पर बना सकते हैं। इसमें आपको सेंधा नमक, पानी और नींबू की जरुरत पड़ेगी। रोजाना निहार मुंह अगर इसका सेवन किया जाए तो बहुत फायदा मिलता है। आपको बता दें, साधारण पानी की तुलना में नींबू और नमक का पानी शरीर को बेहतर तरीके से हाइड्रेट करता है। इस खास पानी की जानकारी खुद डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Health Tips:  गर्मी में ग्लो और हाइड्रेट करने के लिए पिएं ये खास वॉटर

हेल्थ एक्सपर्ट विवेक जोशी का कहना है कि, पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर पीना से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके साथ ही बॉडी डिटॉक्स  होकर हाइड्रेट रहती है। उनका कहना है कि,  त्वचा को चमकदार बनाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। यह पानी बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-dr.vivekjoshi06

इसके साथ पेट से संबंधी बीमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है। रोजाना इस खास पानी का सेवन करने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।सेंधा नमक में मौजूद खनिज शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को कंट्रोल करते हैं। जिससे शरीर अच्छी तरह से पानी को सोकता है। वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन C कोलेजन बढ़ाता है। जिससे चेहर पर ग्लो आता है। वहीं, नींबू टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इससे पूरी बॉडी एनर्जी से भर जाती है। ये खास वॉटर एड्रिनल और थायराइड ग्रंथियों को तेजी से काम करने में मदद करता है। ये ड्रिंक एक बेस्ट एंटी-एजिंग मानी जाती है।

नींबू, सेंधा नमक से कैसे बनाएं डिटॉक्स वॉटर

डॉक्टर विवेक जोशी इस खास वॉटर को बनाने की विधि बता रहे हैं। उनका कहना है कि, एक गिलास गुनगुना पानी लेना है। इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1/4 छोटा चम्मच हिमालयन पिंक साल्ट यानी की सेंधा नमक डालना है। इसे सुबह खाली पेट पीने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। वहीं, दिन में दो तीन बार इसे पी सकते हैं। गर्मी में पाचन और लू से बचाने के लिए ये बहुत ही अच्छी ड्रिंक मानी जाती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 10, 2026

Visakhapatnam Viral Video

जुलाई 10, 2026

Raghav Juyal

जुलाई 10, 2026

Health Tips

जुलाई 10, 2026

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026