---Advertisement---

Health Tips: चेहरे पर निखार और इम्यूनिटी को बनाना है दमदार तो आज से ही खाली पेट करें इन 5 Super Food का सेवन

Health Tips: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है स्वस्थ और फिट रहे। मगर इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद को फिट रखना बेहद चैलेंजिंग है। इसलिए कुछ चीजें ऐसी है जिसे डाइट में शामिल करना चाहिए जिसे खाकर आप फिट एंड फाइन रहेंगे। दरअसल हम अपने व्यस्त जीवन में इतने उलझ जाते हैं कि खुद ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 21, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है स्वस्थ और फिट रहे। मगर इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद को फिट रखना बेहद चैलेंजिंग है। इसलिए कुछ चीजें ऐसी है जिसे डाइट में शामिल करना चाहिए जिसे खाकर आप फिट एंड फाइन रहेंगे।

दरअसल हम अपने व्यस्त जीवन में इतने उलझ जाते हैं कि खुद का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इस स्थिति में शरीर भीतर से कमजोर होने लगता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ चीजों में बदलाव लाने की सलाह देते हैं और कुछ सुपरफूड को डाइट में शामिल करने की जरूरत बताते हैं। हम आपको आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं और रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अनगिनत फायदे मिलने वाले हैं तो आइए जानते हैं।

1. बादाम है बेहद फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज सुबह खाली पेट बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आप रात में बादाम भिगोकर छोड़ दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें। इससे त्वचा पर निखार आता है और एक्ने पिंपल्स से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को रोज सुबह खाली पेट भींगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए।

2. काली किशमिश का करें सेवन

किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आपको बता दें, रोज सुबह खाली पेट काली किशमिश खाने से हेयर फॉल की समस्या खत्म हो जाती है। इससे बालों को पोषण मिलता है। इसलिए काली किशमिश को डाइट में शामिल करें।

3. ब्रेन पावर के लिए रामबाण है अखरोट

रोज रात में अखरोट भिगाकर रख दें और रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे ब्रेन काफी शार्प होता है। बच्चों के लिए ये डाइट बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन नियमित रूप से करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: HEALTH TIPS: छुट्टियों में रेस्ट करने के बाद भी नहीं मिटती है थकान! आज से ही अपनाएं ये 5 टिप्स

4. अंजीर है बेहद असरदार

अंजीर स्वास्थ्य के लिए बेहद असरदार है। इसके नियमित सेवन से पाचन एवं कब्ज संबंधित समस्याओं का छू-मंतर हो जाता है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को अंजीर का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। ये उनके लिए बेहद असरदार है।

5. किशमिश और केसर को करें मॉर्निंग डाइट में शामिल

मॉर्निंग डाइट के लिए किशमिश और केसर बेहद असरदार है। इसके लिए 6 से 7 किशमिश और केसर के कुछ दानों को भिगाकर रात में रख दें और कुछ रोज सुबह इसका सेवन खाली पेट करें। कुछ ही दिनों में इसका प्रभाव आपको दिखने लगेगा। इससे पीरियड के दर्द से आपको राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026