---Advertisement---

Health Tips: फ्रिज में इन सब्जियों और फलों को रखने से बीमारियों को मिलती है दावत, एक गलती बन सकती है आफत

Health Tips: अगर आप भी इन सब्जियों को बहुत दिनों तक फ्रिज में रखते हैं , तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 14, 2023 7:30 पूर्वाह्न

health tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आमतौर पर सभी के घरों में ज्यादा मात्रा में लाई हुई सब्जियों और फलों को ताजा रखने के लिए फ्रिज में रखा जाता है। फ्रिज में इन सब्जियों और फलों को स्टोर करके रखने से यह ज्यादा समय तक इस्तेमाल में लाई जाती है। लेकिन कई बार लोग सभी सब्जियों को यह सोचकर फ्रिज में रख देते हैं कि यह ठीक रहेंगी। लेकिन कोई भी सब्जी को एक समय तक ही फ्रिज में स्टोर करके रखना ठीक नहीं है। ऐसा करने से फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारी देखने को मिल सकती हैं। आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ सब्जियों और फलों के बारे में बताया जाएगा जिन्हें ज्यादा समय तक फ्रिज में स्टोर करके नहीं रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :Hair Transplant कराने से लेकर इसके खर्चे से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा, बस करें एक क्लिक

इन सब्जियों और फलों को नहीं कर सकते ज्यादा समय तक फ्रिज में स्टोर

आलू को खुले में रखें

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे फ्रिज में रखने पर यह जल्दी खराब होती है। आलू को सामान्य तापमान में ही रखना चाहिए। यदि आलू को ठंडे तापमान में रखा जाएगा तो ठंड के कारण आलू में पहले से मौजूद स्ट्राच युक्त कार्बोहाइड्रेट काफी बदल जाता है जिस कारण पकने के बाद आलू मीठा टेस्ट देता है और उसका रंग भी बदलना शुरु हो जाता है। इस वजह से आलू को बाहर ही स्टोर करके रखना चाहिए।

टमाटर को बचाएं धूप की रोशनी से

टमाटर को हमेशा सामान्य तापमान में ही स्टोर करके रखना चाहिए। बाहर रखें हुए टमाटर प्याज के अंदर रखे हुए टमाटर की तुलना में थोड़े ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करें जा सकते हैं। यदि टमाटर को ठंडे तापमान में रखा जाता है, तो उसका टेस्ट काफी बदला हुआ लगता है। इसके साथ ही यदि टमाटर को धूप के साथ सीधा संबंध में रखा जाता है तो , वह रिएक्ट करना शुरु कर देता है और थोड़ा पका पका सा लगता है।

कैसे रखें प्याज

अधिकतर लोग प्याज को किसी खुली जगह पर या फिर सामान्य तापमान में ही स्टोर करके रखते हैं। यदि प्याज को फ्रिज में रखा जाए तो वह ठंडे तापमान में रिएक्ट करके खराब होना और महक करना शुरू कर देता है‌। इसलिए प्याज को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।

केले को गलती से भी फ्रिज में ना करें स्टोर

केला एक ऐसा फल है जिसे यदि यह सोचकर फ्रिज में रखा जाए कि वो काफी दिनों तक चलेगा , तो ऐसा बिल्कुल गलत है। केले को फ्रिज में रखने से केला जल्दी खट्टा होना शुरु हो जाता है और उसमें बैक्टीरिया आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में केले को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

इन सब्जियों और फलों में अगर कोई भी आप फ्रिज में रखते हैं तो बीमार हो सकते हैं। इसलिए इन्हें सामान्य तापमान पर ही रखें और बामारियों से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026