Health Tips: अपराजिता के फूल के ये 4 फायदे इन बीमारियों के हैं जानी दुश्मन! जानें चाय बनाने का आसान तरीका

Health Tips: अपराजिता के फूलों की रोजाना चाय पीने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके फायदों के बारे में डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips: अगर आपकी भी मेंटल हेल्थ के साथ स्किन खराब होती जा रही है तो , इस देसी चाय को पी सकते हैं। डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा अपराजिता के फूलों की चाय के अचूक फायदों के बारे में बताया जा रहा है। ये मोटापे से लेकर डायबिटिज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी महंगी दवाओं को लेकर परेशान हो चुके हैं , तो इसी देसी औषधि को आजमा सकते हैं।  अपराजिता के फूल जितने दिखने में सुंदर लगते है, उससे ज्यादा फायदा करते हैं। इसकी चाय को ब्लू टी के नाम से भी जाना जाता है। इसे रोजाना पीने से एंटीऑक्सीडेंट भर-भरकर बॉडी को मिलते हैं। इस के साथ ही इम्युनिटी भी बढ़ती है।

Health Tips: ब्लू टी से डायबिटिज को करें कंट्रोल

अगर आप रोजाना अपराजिता के फूलों की ब्लू टी पीना शुरु कर दें तो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इसका खुलासा थाइलैंड में हुई एक रिसर्च में हुआ है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

अपराजिता के फूलों का अर्क रोजाना अगर पिया जाए को डायबिटिज के मरीजों पर वरदान की तरह काम करता है।

अपराजिता के फूलों की चाय स्किन के लिए है वरदान

जिन लोगों की उम्र से पहले ही चेहरे और शरीर की स्किन खराब हो रही है, उन्हें भी अपराजिता के फूलों की चाय पीना चाहिए। ये धूप से बचाती है। इसके साथ ही त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन को टूटने से रोकती है। जिसके कारण लंबे समय तक स्किन जवान और फ्रेश दिखती है।

मोटापे से मिलेगी राहत

जिन लोगों में मोटापे की समस्या है , वो लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि ये शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़कार फैट बर्न करने में मदद करती है। वेट लॉस जर्नी में चल रहे लोगों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।

डिप्रेशन के मरीजों के लिए है बेस्ट दवा

जो लोग तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं वो भी ब्लू टी पी सकते हैं। इसमें मौजूद मेध्य याददाश्त को बढ़ता है। इसके साथ ही थकावट को कम करता है। मानसिक शाक्ति बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते है।

अपराजिता की चाय बनाने की विधि

डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा अपराजिता की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका भी बताया जा रहा है। गर्म पानी में 5 मिनट तक अपराजिता के फूलों को उबालना है। जब ये नीला हो जाए तो नींबू की कुछ बूंद डाकर पी सकते हैं। ज्यादा फायदे के लिए दिन में दो बार पी सकते हैं। निहार मुंह ब्लू टी पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version