---Advertisement---

Health Tips: डेयरी के ये हेल्दी प्रोडक्ट्स कर सकते हैं पेट को बीमार, पाचन की समस्या से जूझ रहे लोग जरुर जानें

Health Tips: डेयरी के कुछ हेल्दी प्रोडक्ट्स भी आपके पेट को बीमार कर सकते हैं. पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है. ये हर किसी की गट हेल्थ के लिए नहीं होते हैं. इनकी जगह किन प्रोडक्ट का यूज करना है डॉक्टर से जानें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 6:44 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  हम सभी बचपन से ही डेयरी के प्रोडक्ट जैसे चीज, दूध, दही और लस्सी को पीते आए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण इनमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये पाचन को बिगाड़कर पेट संबंधी बिमारियों को दावत दे सकते हैं. फेमस गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेट्टी का कहना है कि, दूध, पनीर, चीज लैक्टोज इनटोलरेंस के कारण आंतों की समस्याओं को पैदा कर सकते हैं. उनका कहना है कि, डेयरी उत्पाद सभी के लिए खराब नहीं होते, लेकिन कुछ लोगों के संवेदनशील पाचन तंत्र पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है.

Health Tips: डेयरी प्रोडक्ट पेट की समस्याओं को दे सकते हैं दावत

डॉक्टर सेट्टी का कहना है कि, दूध और डेयरी प्रोडक्ट में ‘लैक्टोज’ नाम की नेचुरल शुगर होती है, जिसे पचाने के लिए शरीर को ‘लैक्टेज’ एंजाइम की जरूरत होती है. लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों में यह एंजाइम बनना कम हो जाता है, जिससे लैक्टोज ठीक से पच नहीं पाता है. अगर वो लोग इन डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो पेट संबंधी बीमारियां उन्हें हो सकती हैं.

देखें वीडियो

इस दौरान अगर दूध की चीजों का सेवन किया जाए तो खान  लैक्टोज बड़ी आंत में जाकर सड़ने लगता है, जिससे गैस, पेट फूलना  दर्द और पेचिस की समस्या हो सकती है. कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि,प्रोसेस्ड चीज और हैवी क्रीम का सेवन करने से आंत के अच्छे बैक्टीरिया कम करके खराब बैक्टीरिया बढ़ा सकता है. जिसके कारण पेट की हेल्थ बिगड़ सकती है.

लैक्टोज फ्री प्रोडक्ट का करें सेवन

अगर आप भी डेयरी के प्रोडक्ट के सेवन से पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं तो लैक्टोज फ्री प्रोडक्ट खा सकते हैं. इसमें लैक्टोज को निकाल दिया जाता है. आप बादाम का दूध, सोया मिल्क, ओट्स मिक्ल, नारियल का दूध का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही लैक्टोज-फ्री पैकेज्ड दूध, दही, छाछ को भी खा सकते हैं. कई कंपनियां मार्केट में लैक्टोज फ्री डेयरी प्रोडक्ट बेच रही हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026