---Advertisement---

Health Tips: फ्रिज में रखी यह चीजें बन सकती है आपके लिए जहर, बीमारियों से बचना है तो आज ही करें तौबा!

यदि आप भी इन चींजों को फ्रिज में रखकर खा रहे हैं तो आज ही आपको अपनी यह आदत छोड़नी पड़ेगी। क्युकी फ्रिज में इन चीजों को रखकर खाने से कई गंभीर बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फ्रिज में खाना रखकर खाने से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती। तो चलिए जानते है किन चीजों को फ्रिज में रखकर नहीं खाना चाहिए।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 7, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: ताजा खाना स्वदिष्ट ही नहीं बल्कि हमारे स्वस्थ के लिए भी सही माना जाता है। मगर आजकल की रफ्तार भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी होने के कारण फ्रिज में रखा खाने की आदत बढ़ती ही जा रही है। आपने कई बार लोगों को फ्रिज का खाना खाते हुए देखा होगा। वे इसलिए ऐसा करते हैं ताकि उन्हें खाना बनाना ना पड़े। मगर फ्रिज में रखें खाने को बार-बार गर्म करके खाना आपको भारी पड़ सकता है।

इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या आपको हो सकती है। कुछ चीजों को तो भूल कर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में इन चीजों को रखकर खाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं फ्रिज में खाना रख कर खाना कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है। इसलिए फ्रिज में खाना रखने से परहेज करें। तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीज़।

नॉनवेज खाने को फ्रिज से रखे दूर

कई बार लोग नॉनवेज बनाकर खाते हैं और बची हुई को फ्रिज में रख देते हैं ताकि इसे वह दोबारा खा सके। मगर यह आपको परेशानी में डाल सकता है। भूल कर भी नॉनवेज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे आपको स्वस्थ संबंधी कई परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसा करने से कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

अंडा भी है इस लिस्ट का हिस्सा

इस लिस्ट में अंडा का नाम भी शामिल है। यदि आप अंडे से बनी सब्जी या किसी भी व्यंजन को फ्रिज में रखते हैं और उसे बार-बार गर्म करके खाते हैं तो यह करना आज से ही बंद कर दीजिए। अंडे को कभी भी फ्रिज में रखकर नहीं खाना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

चावल को फ्रिज में रखना भी है नुकसानदेह

आपने कई बार देखा होगा कि लोग चावल खाने के बाद बचे हुए चावल को फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह खराब ना हो और फिर बाद में इस चावल को गर्म करके खाते हैं। यदि आप ऐसा कुछ कर रहे हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि चावल को फ्रिज में रखना गलत है। फ्रिज में रखी चावल को गर्म करके खाने से आपको कहीं गंभीर बीमारी हो सकती है। इससे आपको फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए ऐसा करना आज ही बंद कर दे।

हरी सब्जियों को भी फ्रिज में रखने से बचें

पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां खाना आपके लिए फायदेमंद है। मगर फ्रिज में रखकर इसे बार-बार गर्म करके खाने से आपको इसका कुछ फायदा नहीं होने वाला। फ्रिज से निकाल कर बार-बार गर्म करके खाने से हरी सब्जियों में पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं। इस वजह से ऐसा करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026