Health Tips: अगर आपको नींद की समस्या है तो इस देसी तरीके को आजमा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा गहरी नींद आने का उपाय बताया जा रहा है. हेल्थ इन्फ्लुएंसर Fit Tuber के द्वारा इसकी जानकारी दी जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया जा रहा है कि, 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक से तुरंत नींद लायी जा सकती है. उनका कहना है कि, जब आप तनाव में होते हैं या नींद नहीं आती, तो आपका दिमाग तनाव मोड में होता है. यह तकनीक आपके शरीर को स्विच ऑफ करके रिलैक्स करती है. जिसकी वजह से नींद आती है.
Health Tips: जल्दी नींद आने के लिए क्या करें?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, बिना किसी दवा के तुरंत और गहरी नींद पाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका ब्रीदिंग टेक्निक है। उन्होंने इस तरीके को खुद के लिए बेहद असरदार पाया है. यह तरीका नर्वस सिस्टम को शांत करता है और दिमाग को रिलैक्स मोड में ले आता है. उनका कहना है कि, हमारे शरीर में एक वेगस नर्व होती है, जो दिमाग को शांत रखने वाले पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को नियंत्रित करती है. जब आप 8 सेकंड तक लंबी और गहरी सांस बाहर छोड़ते हैं, तो यह वेगस नर्व सक्रिय हो जाती है। यह दिमाग को शांत करके नींद आने देता है.
देसी उपाय
नींद को जल्दी लाने के लिए 4 सेकंड के लिए अपनी नाक से धीरे-धीरे और गहरी सांस अंदर खींचें. 7 सेकंड के लिए: अपनी सांस को अंदर ही रोककर रखें. 8 सेकंड के लिए अपने मुंह से पूरी सांस को धीरे-धीरे बाहर छोड़ें. ऐसा 4 से 6 बार करने पर नींद आ जाती है. जिन लोगों को इनसोम्निया जैसी गंभीर नींद की बीमारी है वो इसे जरुर आजमाएं.







