Health Tips: शरीर को बाहर से साफ-सुथरा रखना जितना जरुरी होता है, उतना ही अंदर से क्लीन करना भी होता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा पेट और पाचन तंत्र के डिटॉक्सीफिकेशन के लिए एक जादुई तरीका बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, ऐसा करने से बॉडी की सारी गंदीगी बाहर निल आती है। इसीलिए हफ्ते में कम से कम एक बार फास्टिंग या फिर उपवास रखने की सलाह दी जाती है।
Health Tips: बॉडी को कैसे करें डिटॉक्स?
हेल्थ एक्सपर्ट फास्टिंग करने के फायदे गिना रहे हैं। उनका कहना है कि, इसके बाद ये आंतों में बचे हुए बिना पचे भोजन , गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया को धकेलकर बड़ी आंत के रास्ते बाहर निकाल देती है। आपको बता दें, खाने को बचाने के लिए शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। जब ये लगातार बऱा रहता है तो ज्यादा मुश्किल होती है। लेकिन जब ये क्लीन रहता है तो पाचन तंत्र, लिवर और पैनक्रियाज को आराम मिलता है और शरीर अंदर से क्लीन हो जाता है। खाली पेट रहने से पेट खुद को रिपेयर रखता है। खाली पेट रहने के 12 से 14 घंटे बाद शरीर में ऑटोफेगी का प्रोसेस शुरु हो जाता है। इस दौरान बॉडी डीप क्लीनिंग के साथ आगे बढ़ती है। हानिकारक प्रोटीनों को खुद ही खाकर नई हेल्थी कोशिकाओं को बनाती हैं।
शरीर की डीप क्लीनिंग के लिए क्या करें ?
अगर आप हेल्दी बॉडी चाहते हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए महीनों तक भूखा रखने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आपको दिन के 24 घंटों में से 16 घंटे भूखे रहना होता है। वहीं, हफ्ते में एक दिन व्रत रख सके हैं। कोशिश करें इस दौरान सिर्फ पानी ही पिएं। इससे शरीर में कमोजरी और डिहाइड्रेशन नहीं होगी। इसके साथ ही बॉडी भी हेल्दी रहेगी।







