---Advertisement---

Health Tips: ये क्या! चाय और पराठा खाने से होता है नुकसान, करें बंद वार्ना हो सकती है गंभीर बीमारी

सुबह के समय चाय और पराठा खाना नुकसान देय हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि सुबह - सुबह इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 22, 2023 8:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 22, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  हम सभी सुबह – सुबह उठकर अपने ब्रेकफास्ट में चाय के साथ नमकीन, बिस्किट, ब्रेड या फिर पराठा खाना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट में अगर देखा जाए तो भारतीयों को सबसे ज्यादा अच्छा चाय और पराठा ही लगता है। लेकिन शायद आपको यह पता न हो की यह चाय और पराठा आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ – साथ यह कई तरह के बिमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में अगर आप इसके नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

चाय और पराठा खाने के ये है नुकसान

बढ़ाता है एसिडिटी

डॉक्टर बताते हैं कि चाय और पराठे के सेवन से पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दोनों ही पदार्थ हैवी मील की श्रेणी में आते हैं। अगर आप भी सुबह चाय और पराठा खाने के शौकीन है तो आज ही सावधान हो जाए। इसके साथ ही चाय और पराठे के सेवन से एसिड रिफ्लेक्शन भी होने लगता है और पेट में एसिड बैलेंस भी नहीं बन पाता है। इसकी वजह से एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है।

Also Read: Aaj ka Panchang 20 April 2023: सूर्यग्रहण आज, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय…जानें चंद्रबल और ताराबल

एनीमिया जैसी बीमारी

डॉक्टर की मानें तो चाय के अंदर एक फेनोलिक नामक रसायन भी मौजूद होता है। इसकी वजह से पेट में आयरन कॉम्प्लेक्स भी बढ़ने लगता है। ऐसा होने से शरीर में आयरन नहीं पहुंच पाता है और एनीमिया जैसी बीमारी का जन्म होता है। इसकी वजह से आपके शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। इसके साथ ही एक रिसर्च में पता चला है कि चाय के साथ में पराठा खाने से पाचन शक्ति भी कम हो जाती है। डॉक्टर इसे हेल्दी डाइट की श्रेणी में नहीं रखते हैं।

इस तरह से करें चाय का सेवन

अगर आप चाय पीने के बहुत शौकीन है तो आपको खाना खाने के कम से कम 45 मिनट के बाद चाय का सेवन करना चाहिए। वहीं नाश्ता या दोपहर का लंच करने के कम से कम 1 घंटे के बाद चाय का सेवन करना चाहिए। शाम के समय में अगर जरुरी है तभी चाय का सेवन करें।

Also Read: Karnataka Assembly Election 2023: स्टार प्रचारकों की सूची से Sachin Pilot गायब, क्या एक दिवसीय अनशन का मिला फल?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026