---Advertisement---

Health Tips: स्पाइनल स्ट्रोक के इन लक्षणों को देखते ही तुरंत कराएं इलाज, नहीं तो जा सकती है जान

Health Tips:आपने ब्रेन स्ट्रोक ,हार्ट अटैक इन सभी बीमारियों का नाम तो सुना ही होगा लेकिन इन दिनों एक ऐसी बीमारी ने आम जन को अपनी चपेट में ले लिया है, जो कई मायनों में इन सभी बीमारियों से कही ज्यादा खतरनाक है। आज बात कर रहें हैं स्पाइनल स्ट्रोक की जिसमें रीढ़ की हड्डी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 29, 2023 2:23 अपराह्न

spinal
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:आपने ब्रेन स्ट्रोक ,हार्ट अटैक इन सभी बीमारियों का नाम तो सुना ही होगा लेकिन इन दिनों एक ऐसी बीमारी ने आम जन को अपनी चपेट में ले लिया है, जो कई मायनों में इन सभी बीमारियों से कही ज्यादा खतरनाक है। आज बात कर रहें हैं स्पाइनल स्ट्रोक की जिसमें रीढ़ की हड्डी में रक्त प्रवाह का आना बंद हो जाता है और इस कारण आपके शरीर में लकवा भी मार सकता है। इन दिनों यह बीमारी खूब चलन में है। आइये जानते है इस बीमारी के लक्षण और उपायों के बारे में।

क्या है स्पाइनल स्ट्रोक ?

हमारे शरीर के अंदर जितनी भी आंतरिक गतिविधियां होती हैं जैसे हाथ पैर का हिलना इत्यादि ये सारे काम रीढ़ की हड्डी के कारण ही होता है । अब सवाल यह है कि ये कैसे होता है तो आपको बता दें कि रीढ़ की हड्डी ही हमारे शरीर के अंदर नर्व इम्पल्स यानी शरीर के अन्य भागों को काम करने के संकेत देती है। रीढ़ की हड्डी में जब रक्तस्त्राव का संचालन सही ढंग से नहीं होता है और ऑक्सीजन में जब बाधा आती है तो नर्व इम्पल्स अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाता है और इस स्थिति में स्पाइनल स्ट्रोक के लक्षण सबसे ज्यादा होते हैं।

ये भी पढ़ें:Health Tips: हेल्थ से प्यार तो आपको हरे और लाल टमाटर के ये अंतर जरुर जानने चाहिए, फायदे हैरान कर देंगे

क्या हैं स्पाइनल स्ट्रोक के लक्षण ?

स्पाइनल स्ट्रोक के प्रारंभिक लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन होना ,हाथ पैर का सुन्न हो जाना और यूरिन पर अपना नियंत्रण खो देना शामिल है।  सांस लेने में भी दिक्कत आना स्पाइनल स्ट्रोक के शुरूआती लक्षणों में शामिल है।

ये भी पढ़ें:25 साल के युवा गेंदबाज के आगे बेबस हुए David Warner, इनस्विंग गेंद पर चकमा खा कर हुए धाराशायी

स्पाइनल स्ट्रोक से बचाव

अगर आप इस तरह की बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं तो  सबसे पहले आपको अपने डाइट में प्रचुर मात्रा में हरी सब्ज़ियां और पौष्टिक आहार को शामिल करने की जरुरत है। यह आपके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा। साथ ही आप गिलोय ,संजीवनी बूटी इन सभी जड़ी बूटियों का प्रयोग कर खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं। मंडूकासन, चक्रासन और सूर्य नमस्कार जैसी योग क्रियाएं कर आप इस बीमारी को खुद से दूर रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026