---Advertisement---

Healthtips: बीमारी ही नहीं त्वचा पर भी निखार लाती है नीम की पत्तियां, ये सीक्रेट्स कर देंगे हैरान

Healthtips: नीम की पत्ती पुराने समय से ही बहुत से बीमारियों के औषधि के रूप में उपयोग की जाती रही है। पुराने जमाने में जब लोगों के पास इतनी मॉडर्न तकनीक नहीं थी तब भी नीम की पत्तियों से काफी रोगों का निवारण किया जाता था। आपको बता दें कि नीम की पत्ती सिर्फ बीमारियों ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 19, 2023 5:03 अपराह्न

NEEM
Follow Us
---Advertisement---

Healthtips: नीम की पत्ती पुराने समय से ही बहुत से बीमारियों के औषधि के रूप में उपयोग की जाती रही है। पुराने जमाने में जब लोगों के पास इतनी मॉडर्न तकनीक नहीं थी तब भी नीम की पत्तियों से काफी रोगों का निवारण किया जाता था। आपको बता दें कि नीम की पत्ती सिर्फ बीमारियों से छुटकारा पाने में ही नहीं काम आती बल्कि यह आपके त्वचा और चेहरे पर भी निखार लाने में सहायक होती है। आईये जानते हैं नीम के पत्तियों के कुछ ख़ास बेनिफिट्स ।

फोड़े-फुंसी को ठीक करने में रामबाण


नीम की पतियों का उपयोग करने से आपके सभी फोड़े फुंसी जड़ से खत्म हो सकते हैं।आपको बता दें कि नीम की पत्तियों को पीसकर इसका लेप फोड़े-फुंसियों के आस पास लगाने से आपके घाव जल्द ही भर जाएंगे और आपको दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

सौंदर्य प्रसाधन में भी कारगर

नीम की पत्तियां बीमारी के साथ-साथ आपके त्वचा और चेहरे को भी निखारने में उपयोगी होती है। अगर आप नीम के पत्तों को पीसकर इसका लेप अपने चेहरे पर लगाएंगे तो जो भी कील मुहांसे है वह जड़ से खत्म हो जाएंगे और जल्द ही आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

ये भी पढ़ें:Bigg Boss OTT 2 में तहलका मचाने आ रहे यूट्यूबर Dhruv Rathee से जुड़ी ये बातें आपको नहीं होंगी हजम! जानें पूरी जर्नी

नीम की पत्ती है डैंड्रफ से लड़ने में सहायक


अगर आप भी अपने बालों के डैंड्रफ से परेशान हैं तो आप नीम के पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे दही में मिलाकर अच्छे तरह से स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। दही आपके बालो में जहा सॉफ्टनेस लाती है तो वही नीम के एंटी-फंगल गुण रूसी से लड़ने में असरदार हैं ।

ये भी पढ़ें:HEALTH TIPS: मोटापे से परेशान हो चुके लोगों के लिए रामबाण का काम करेंगे ये ड्रिंक्स, चंद दिनों में पिघल जाएगी चर्बी

डायबीटीज से छुटकारा

नीम मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत असरदार है। आपको बता दें कि अगर आप भी मधुमेह से ग्रसित हैं तो आपको नीम का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। नीम की पत्ती में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने का गुण है। अगर आप भी प्रतिदिन नीम के पत्ती का सेवन करते हैं तो इससे आपकी शुगर कंट्रोल रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026