---Advertisement---

Heart Attack: दिल को बीमार होने से रोकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक! हार्ट अटैक से बचना है तो जरूर करे ट्राई

Heart Attack: डॉक्टर विमल छाजेड़ हार्ट हेल्थ के लिए 5 तरह की देसी चायों के बारे में बता रहे हैं। उनका कहना है कि, ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती हैं। रोजाना इनका सेवन करने से फायदा होता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2025 3:55 अपराह्न

Heart Attack
Follow Us
---Advertisement---

Heart Attack: पिछले कुछ समय से देश और दुनिया में हार्ट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को चलते-फिरते हार्ट अटैक आ जाता है। जिसकी वजह से उनकी जान चली जाती है। इस गंभीर बीमारी से बचने के तरीकों के बारे में देश के जाने-माने हार्ट डॉक्टर डॉक्टर विमल छाजेड़ बता रहे हैं। उन्होंने 5 देसी और आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के बारे में बताया है। अगर इनका इस्तेमाल नियमित रुप से किया जाए तो हार्ट के खतरों को कम किया जा सकता है।

डॉक्टर विमल छाजेड़ ने दी अर्जुन छाल की चाय पीने की सलाह

डॉक्टर विमल छाजेड़ हार्ट हेल्थ के लिए अर्जुन छाल की चाय पीने की सलाह दे रहे हैं। अर्जुन की छाल बहुत ही आसानी से उपलब्ध है। अगर इसकी चाय बनाकर पी जाए तो दिल से जुड़ी बीमारियों से बच जा सकता है। अर्जुन की चाय शरीर के अंदर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाती है। इसके साथ ही बल्ड प्रेशर को भी कंट्रोल करती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड के सर्कुलेशन को अच्छा करते हैं। इसका सेवन हार्ट अटैक के खतरों को कम करता है।

Heart Attack में काम करती है अदरक की चाय

अदरक की चाय भी हार्ट अटैक में एक रामबाण आयुर्वेदिक दवा का काम करती है। ये अंधरुनी हिस्सों का सूजन कम करके ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है। वहीं, रक्त का संचार ठीक करती है। अदरक की चाय हार्ट के साथ स्ट्रोक को भी ठीक करती है।

वीडियो क्रेडिट: SAAOLHeartCenterIndia

चुकंदर का जूस है रामबाण

डॉक्टर के द्वारा चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जा रही है। उनका कहना है कि, इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होते हैं। ये दिल की सिकुड़ती नशों को ठीक करते हैं। वहीं, खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। हार्ट पेशेंट के लिए बीट रुट का जूस किसी वरदान से कम नहीं हैं।

दिल के मरीज करें आंवले के जूस का सेवन

आंवले का जूस सिर्फ आंखों , बालों, स्किन के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम और विटामिन सी होता है। जिसकी वजह से ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। कोलेस्ट्रोल को साफ करके रक्त के संचार को बढ़ाता है।

गुड़ल की चाय हार्ट की बीमारी में कैसे करती है काम?

डॉक्टर विमल छाजेड़ दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को गुड़ल की चाय पीने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि, गुड़हाल का फूल और उसकी चाय दोनों ही फायदेमंद होते है।इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। खराब कॉलस्ट्रोल ठीक होता है। रक्त का अच्छा संचार होता है। इसीलिए इसके फूल की चाय बना सकते हैं। हाईपर टेंशन के मरीजों के लिए ये बहुत ही अच्छी और हेल्दी ड्रिंक है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026