Heart Blockage : सालों पुराने हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करने का डॉक्टर ने बताया अचूक इलाज, दिल की बीमारी में मिल सकती है राहत की किरण

Heart Blockage : हार्ट ब्लॉकेज से बचने का डॉक्टर के द्वारा देसी इलाज बताया जा रहा है. उनका कहना है कि, लाइफइस्टाइल बदलने से इस ब्लॉकेज को रिवर्स किया जा सकता है.

Heart Blockage : हार्ट ब्लॉकेज एक ऐसी समस्या है. जिसके बढ़ने से हार्ट अटैक आ जाता है. इसके साथ ही मरीज की मौत तक हो सकती है. ये तब होता है जब  दिल की धड़कन के इलेक्ट्रिकल संकेतों को रोकता है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक तक की नौबत आ जाती है. इसके साथ ही जब खून पहुंचाने वाली धमनियों में फैट जमा होता है तो हार्ट ब्लॉकेज पैदा होता है. इसीलिए हार्ट ब्लॉकेज को रिवर्स करना बहुत जरुरी होता है. डॉक्टर सलीम जैदी इसे खत्म करने का देसी उपाए बता रहे हैं.

Heart Blockage  को ठीक करने का डॉक्टर ने बताया देसी इलाज

डॉक्टर का कहना है कि, अगर एक बार हार्ट की नसों के अंदर प्लैक जम गया, ब्लॉकेज हो गई, तो कभी भी उसे
वापस से हटाया नहीं जा सकता. डॉक्टर भी अक्सर कह देते हैं कि अब आपको ब्लॉकेज हो
गया है. यह जिंदगी भर ऐसे ही रहेगा। लेकिन ऐसा नही है. ब्लॉकेज को रिवर्स किया जा सकता है. उनका कहना है कि, ओमेगा थ्री फैटी एसिड , चिया सीड्स , लीन मीट खा सकते हैं. मरीज को मीट में फिश, एग्स और सप्लीमेंट लेना है. इससे हार्ट ब्लॉकेज में लाभ मिलता है. वहीं, एंटी इनफ्लेममेटरी फूड्स का सेवन करना चाहिए. हल्दी और दूध को मिक्स करके पी सकते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Healthy Hamesha

डॉकेटर का कहना है कि, आयुर्वेद बिल्कुल सीधी बात करता है कि जब रक्त धातु अशुद्ध हो जाती है और जबमेदु धातु ठीक से मेटाबोलाइज नहीं होती है तो नसों के अंदर जमाव शुरू हो जाता है और इसी जमाव को मॉडर्न साइंस प्लैक बोलती है. इससे बचने के लिए अर्जुन की छाल आयुर्वेद में हार्ट के लिए सबसे बड़ा रसायन माना जाता है। यह दिल को मजबूत बनाता है। आर्टरीज को सपोर्ट देता है और इनफ्लेमेशन को नेचुरली कम करता है.

योग और एक्सरसाइड भी हार्ट हेल्थ के लिए है बेस्ट

डॉकेटर का कहना है, त्रिफला भी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है.गुडूची और आंवला का यूज भी पिया जा सकता है.मेंटल स्ट्रेस है उसको कम करने के लिए आप प्राणायाम, डीप ब्रीथिंग और प्रॉपर स्लीप रूटीन को फॉलो कर सकते हैं.आयुर्वेद कहता है कि सिर्फ खाना ही नहीं चिंता और स्ट्रेस भी हेल्थ के लिए खराब है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version