---Advertisement---

Heart Health Exercise: मात्र 5 मिनट की ये एक्सरसाइज दिल को बना देगी मजबूत! हार्ट स्पेशलिस्ट ने किया खुलासा

Heart Health Exercise: हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ के द्वारा हार्ट हेल्थ के लिए खास तरह की एक्सरसाइज बताई जा रही है। 5 मिनट करने से फायदा मिलता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2026 6:26 अपराह्न

Heart Health Exercise
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health Exercise: पिछले कुछ समय से हार्ट संबंधी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण चलते-फिरते हेल्दी लोग हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अगर आप भी अपने दिल को मजूबत बनाना चाहते हैं तो देश के जाने माने डॉक्टर बिमल छाजेड़ के द्वारा  बताई जा रही इस एक्सरसाइज को मात्र 5 मिनट करके अपने दिल को मजबूत बना सकते हैं। ये बेहद आसान है। हर आयु के लोग इसे कर सकते हैं।

Heart Health Exercise दूर करेंगी दिल की बीमारियां

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि, हर व्यक्ति को सिर्फ 5 मिनट की वॉक या सीढ़ियाँ चढ़ना-उतरना चाहिए। इससे मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। वहीं, ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। शरीर को ऊर्जा देने का ये बहुत ही अच्छा तरीका है।

देखें वीडियो 

वीडियो क्रेडिट-SAAOLShorts

सीढ़ियाँ चढ़ने से पैरों की धमनियां लचीली बनी रहती हैं, जिससे पूरे शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बहुत अच्छे से होता है। इतना ही नहीं ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। अगर 5 मिनट रोजाना दौड़ा जाए तो कैलरी तेजी से बर्न होती है। वहीं, स्टेमिना भी बढ़ता है और हार्ट बहुत ही तेजी से रिकवरी करता है।

कैसे पहचानें आपका हार्ट कमजोर हो गया है?

1-अगर थोड़ा सा चलने पर सांस फूलने लगती है तो आपके हार्ट पर खतरा मंडरा रहा है। इसीलिए धीरे-धीरे एक्सरसाइज करके इसे सुधार सकते हैं।

2-दिल जब गंभीर बीमारियों से घिरता है तो शरीर को अचानक से थकावट महसूस होने लगती है। वहीं, कमजोरी भी बॉडी में बढ़ जाती है। ऐसा मांसपेशियों में पर्याप्त खून ना पहुंचने के कारण होता है।

3-हार्ट की जब हेल्थ बिगड़ती है तो अचानक से दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से घबराहट और बेचैनी महसूस होती है।

4-तेजी से बढ़ता वजन भी दिल की बीमारी को बढा़ने का काम करता है। इस दौरान भूख लगना बंद हो जाती है और चक्कर आना शुरु हो जाते हैं।

5-सीने में दर्द और पसीना आना भी बिगड़ती हार्ट हेल्थ का एक लक्षण है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 2, 2026

Viral Video

मई 2, 2026

Haridwar Viral Video

मई 2, 2026

Diabetes Control

मई 2, 2026

Weight Loss:

मई 2, 2026

Uric Acid

मई 1, 2026