---Advertisement---

Heart Health: तुरंत नहीं पड़ता हार्ट अटैक, आने से पहले देता है ये 5 संकेत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

Heart Health: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर पर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है। इन लक्षणों को जरा भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2025 6:30 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health: कार्डियक अरेस्ट और हार्टअटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम सारे लोगों के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग हंसते-गाते , नाचते और चलते हुए हार्ट अटैक का शिकार होते हैं और तुरंत मर जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? दिल का दौरा तुरंत नहीं पड़ता है बल्कि वो 5 बड़े संकेत देता है। अगर समय रहते इन्हें समझ लिया जाए तो मौत और इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। हार्ट अटैक के लक्षण के बारे में जाने-माने डॉक्टर आलोक चोपड़ा बता रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए लक्षण से समय रहते जान बचाई जा सकती है।

देखें वीडियो

1-Heart Health: सीने में दर्द और बेचैनी

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर को मिलने वाले संकतों की जानकारी डॉक्टर आलोक चोपड़ा एक वीडियो के जरिए दे रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि, हार्ट अटैक पड़ने से पहले पीड़ित के सीने में बहुत तेज दर्द होता है और बेचैनी होती है। ये दर्द बढ़ते हुए गले तक पहुंच जाता है। इस दौरान सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। इसके बाद ये फैलता हुए पीठ तक जाता है। जिसकी वजह से मरीज तड़प उठता है। इस दौरान अगर डॉक्टर मिल जाए तो मरीज को बचाया जा सकता है।

2-सांस लेने में परेशानी

दिल का दौरा जब पड़ता है तो मरीज को सीने में दर्द के साथ सांस लेना मुश्किल हो जाता है। उसकी सांस फूंलने लगती है, थकान के साथ गले में भारीपन महसूस होता है। ऐसा चलते-फिरते या फिर किसी भी स्थिति में हो जाता है।

3-हार्ट अटैक पड़ने से पहले पैरों में सूजन आ जाता है

हार्ट अटैक का एक लक्षण पैरों में सूजन आना भी माना जाता है। जब हार्ट को सही से ब्लड नहीं मिल पाता है तो ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से नसों में दबाब पड़ता है और पैर सूजने लगते हैं। इनमें पानी भर जाता है। ये हार्ट अटैक से कुछ दिन पहले भी देखने को मिल सकता है।

4-शरीर में थकावट के लक्षण दिखते हैं

हार्ट अटैक से पहले मरीज को काफी थकावट महसूस होती है। उसका शरीर भारी पड़ने लगता है। बिना काम करे ही शरीर में थकावट होने लगती है। इस दौरान शरीर काफी कमजोर महसूस करता है। ऐसा तब होता है जब शरीर के अन्य हिस्सों तक रक्त स्लो रफ्तार से जाता है। इस दौरान अंगों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर बहुत थका हुआ फील करता है।

5-चक्कर और बेहोशी की स्थिति पैदा हो जाती है

दिला का दौरा तुरंत नहीं पड़ता है। इससे पहले मरीज को चक्कर आते हैं और बेहोशी फील होती है। हार्ट जब ब्लड को सही से पंप नहीं कर पाता है तो दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत होती है। इसीलिए चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

इन 5 लक्षणों में से अगर कोई भी दिखता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जरा सी लापरवाही जान ले सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026

Cancer

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026

Chhindwara Viral Video

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026