---Advertisement---

Heart Health: दिल से है प्यार तो इन 3 चीजों को खाने से करें तौबा, ‘बिग बॉस’ के सवाल का डॉक्टर ने दिया ये जवाब

Heart Health: हार्ट हेल्थ के लिए कौन सी तीन चीज खतरनाक है। आईए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर ने क्या जवाब दिया बिग बॉस को, क्या आप भी इन चीजों का सेवन करते हैं। अगर हां तो आज ही सावधान हो जाए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2025 5:44 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health: आजकल छोटी उम्र में भी हार्ट हेल्थ की समस्याएं लोगों में देखने को मिलती है। यही वजह है कि हार्ट अटैक से लेकर हार्ट स्ट्रोक और न जाने कितनी अनगिनत बीमारियां हो रही है लेकिन इस सबके बीच क्या आपको पता है कि आपके खानपान का असर आपके दिल पर भी पड़ता है। दरअसल बिग बॉस को आवाज देने वाले विजय वी सिंह ने डॉक्टर रोहित माधव सने से इस बारे में सवाल किया कि आखिर कौन से वो 3 सबसे खतरनाक फूड्स है जो खाने से परहेज करने में ही भलाई है। इसका जवाब डॉक्टर ने जो दिया वह आपके लिए भी फायदेमंद है।

Heart Health के लिए क्यों पहले करें दिल से प्यार

बिग बॉस को आवाज देने वाले विजय वी सिंह ने इस वीडियो को कैप्शन के साथ लिखा, “अगर दिल से प्यार तो दूर रहे खाने की इन चीजों से। हम सब स्वाद के पीछे भागते हैं लेकिन भूल जाते हैं कि असल प्यार अपने दिल से होता है। आपका दिल आपका सबसे बड़ा साथी है इसकी देखभाल करें। डॉक्टर से दिल के लिए 3 बेकार चीजों के बारे में बिग बॉस जानना चाहते हैं।

डाइट में ये 3 चीज हार्ट के लिए है खतरनाक

हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक है शक्कर

वहीं जवाब में डॉक्टर कहते हैं शक्कर आपके हार्ट हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक है इससे बड़ा इस दुनिया में कुछ भी नहीं है तो अगर दिल का ख्याल रखना है तो शक्कर से दूरी बनाना जरूरी है।

एक्स्ट्रा नमक का सेवन भी आपके लिए है नुकसानदायक

डॉक्टर की माने तो एक इंसान को दिन भर में 5 ग्राम नमक की जरूरत होती है जिसमें 2.5 ग्राम सोडियम होता है। अगर आप 2.5 ग्राम सोडियम से ज्यादा खाते हैं तो आप दिल की बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।

मैदा दिल ही नहीं शरीर के लिए भी है खतरनाक

बिग बॉस के सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर ने यह भी कहा कि मैदा न न सिर्फ आपके दिल बल्कि शरीर के लिए भी नुकसानदायक है। यह रिफांइड फ्लोर होता है। इसकी वजह से आपके शरीर में कई सारी समस्याएं हो सकती है। ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट डिजीज कोलेस्ट्रॉल तक की समस्याएं हो सकती है।

डॉक्टर यह भी कहते हैं कि अगर आप इन 3 चीजों को हटा दो तो आपका डाइट काफी सही हो जाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes Symptoms

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Kriti Sanon

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Belly Fat Burner

अप्रैल 10, 2026

Weight Loss

अप्रैल 10, 2026