---Advertisement---

Heart Health: सुबह की ये आदतें देती हैं दिल की बिमारियों को दावत, कहीं आप भी तो नहीं करते

Heart Health: सुबह उठने के बाद अगर आप कुछ आदतों को अपनाए हुए हैं तो ये दिल की बिमारियों को दावत दे सकती है। इसकी जानकारी देश के जाने-माने डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 24, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 24, 2026 11:20 पूर्वाह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health:  दिल की बिमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हर आयुवर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसीलिए देश के जाने-माने डॉक्टर विमल छाजेड़ के द्वारा इनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।डॉक्टर विमल छाजेड़ ‘नॉन-इनवेसिव’ कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ हैं। उनका कहना है कि, सुबह उठने के बाद की कुछ आदतें दिल को बीमार कर सकती हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान होने की जरुरत है।

Heart Health: नाश्ते को भूलकर भी ना छोड़ें

डॉक्टर विमल छाजेड़ का कहना है कि, जो लोग ब्रेकफास्ट छोड़ते हैं , उनमें दिल की बिमारियां अधिक होती हैं। लंबे समय तक भूखा रहने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है। कॉर्टिसोल और एड्रेनालाईन के बढ़ते ही ब्लड प्रेशर भी हाई होता है। जो सीधे हार्ट को प्रभावित करता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SAAOLHeartCenterIndia

लंबे समय के बाद जब कुछ खाया जाता है तो शरीरा मे इंसुलिन लेवल तेजी से बढ़ता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है। इसीलिए जब भी घर से निकले अच्छा और हेल्दी खाकर निकलें।

चाय और कॉफी बना सकती है दिल का मरीज

काफी लोगों में सुबह उठकर चाय और कॉफी पीने की आदत होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। इनमें मौजूद कैफीन सीधे ब्लड प्रेशर को बढ़ाती हैं। जो पहले से ही बीपी से जूझ रहे हैं। उनके लिए ये बहुत ही खतरनाक है। दिल की धड़कन तेजी से बढ़ना हार्ट का मरीज बना सकती है।इतना ही नहीं ये तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर भी बढ़ाता है। जो दिल का बीमारी पैदा कर सकता है। इससे सीने और पेट में जलन हो सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Ahmedabad Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026