---Advertisement---

Health Tips: पैरों के भयंकर दर्द ने चलना कर दिया है मुश्किल तो करें ये देसी उपाय ,मिलेगा दर्द से छुटकारा

Health Tips: जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को ये देसी नुस्खे जरुर आजमाना चाहिए। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। हर आयु वर्ग के लोगों के लिए ये अच्छे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 23, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 23, 2026 5:18 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  हड्डियों के दर्द ने हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसका प्रमुख कारण खराब खानपीन माना जाता है। अगर आप भी घुटनों और पिंडलियों के दर्द से परेशान हैं तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताए जा रहे इस देसी नुस्खों को आजमा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का दावा  है कि, इनके इस्तेमाल से 15 दिनों में ही असर दिखना शुरु हो जाएगा। इस दर्द का प्रमुख कारण कैल्शियम की कमी, जॉइंट्स में लुब्रिकेशन  की कमी और विटामिन डी की कमी है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ना भी इसका प्रमुख कारण है।

Health Tips हड्डियों के दर्द  में राहत देगी ये देसी चीज

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, मेथी दाना और अखरोट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन। मेथी जॉइंट्स की सूजन यानी इनफ्लेमेशन को कम करने के लिए जानी जाती है। इसमें लिनोलिक एसिड और लिनोलनिक एसिड होता है जो अर्थराइटिस और जॉइंट इनफ्लेमेशन को कम करते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

अखरोट में मौजूद ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स और प्रोटीन सीधा आपकी मसल्स को मजबूत करते हैं। रात में  दोनों को अलग-अलग भीगो दीजिए। सुबह सबसे पहले मेथी का पानी पीकर इसे खा लें फिर अखरोट को खा लें। रोजाना ऐसा करने से फायदा मिलेगा।

काला तिल और किशमिश का करें सेवन

काला तिल और किशमिश भी यही काम करते हैं। काले तिल में कैल्शियम होता है। इन दोनों को रात में भीगोकर रख दें। इसके बाद सेवन करें। इससे हड्डियों और जोड़ो के दर्द में राहत मिलेगी।किशमिश में  बोरोन और पोटेशियम सीधे हमारे शरीर को कैल्शियम को अब्सॉर्ब  करता है। जिससे हड्डियों का दर्द कम होता है।

अलसी के बीज और खजूर का करें सेवन

इसी तरह  अलसी के बीज और खजूर भी खा सकते हैं। जोड़ों के दर्द के लिए ये सबसे अच्छे हैं।अलसी यानी फ्लैट सीड्स जॉइंट्स के लिए एक नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करती है। इसमें मौजूद ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स जॉइंट की चिकनाहट को बढ़ाते हैं और जॉइंट्स की मूवमेंट को स्मूथ करते हैं। और खजूर नेचुरल ग्लूकोस, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह मसल्स को इंस्टेंटएनर्जी और ताकत देता है। जिससे कि आपके जॉइंट्स पर पड़ने वाला जो दबाव होता है वह कम हो जाता है। ताकत उनकी बढ़ जाती है। अलसी को भूनकर  पाउडर बना लें। इसके बाद सुबह दूध के साथ इसे और खजूर को खाएं। इससे हड्डियों के दर्द में राहत मिलेगी।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026