---Advertisement---

Diabetes: शुगर को कंट्रोल करता है खाने का ये सही तरीका, मरीज जरूर आजमाएं

Diabetes: डायबिटीज मरीज भोजन में पहले सलाद, फिर प्रोटीन और अंत में कार्बोहाइड्रेट खा सकते हैं। इस क्रम में खाने से शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 22, 2026 12:51 अपराह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes:  शुगर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।  कई बार दवाओं के सेवन से भी डायबिटिज कंट्रोल नहीं हो पाता है।इसीलिए  मशहूर हेल्थ व्लॉगर Fit Tuber Hindi  खाना खाने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं। उनका कहना है कि, डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खाना खाने का सही तरीका दवाओं से भी ज्यादा असरदार हो सकता है। सही क्रम में खाया गया खाना भी शुगर लेवल को बढ़ाने और घटाने का काम करता है। इसीलिए अच्छी डाइट के साथ मरीज को ये भी पता होना चाहिए कि, वो क्या और कितना खा रहा है?

Diabetes के मरीजों को कैसे खाना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,खाने को अगर सही तरीके से खाया जाए तो 75 फीसदी तक ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। ये एक अच्छा हैक है। अगर खाने की शुरुआत सब्जियों से की जाती है तो हमारी आंतों पर फाइबर की पतली सी जाली बन जाती है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Fit Tuber Hindi  

ये झिल्ली एक गार्ड की तरह काम करती है तो जो चावल, रोटी या फिर कार्ब को खून में सीधे घुलने नहीं देती है। जिसके कारण शुगर का लेवल तुरंत नहीं बढ़ता है। इसीलिए खाने की शुरुआत हमेशा सलाद से करें। पहले एक प्लेट भरकर कोई भी सीजनल सलाद खा लें। इसके बाद अपनी शुगर डाइट का सेवन करें।

शुगर के मरीज पहले क्या खाएं?

हेल्थ एकस्पर्ट का कहना है कि,शुगर के मरीजों को सबसे पहले प्रोटीन और फाइबर खाना चाहिए। वहीं, कार्बोहाइड्रेट सबसे आखिरी में खाना चाहिए। ऐसा करने से शुगर स्पाइक काफी हद तक कम हो जाता है। अगर आप भी अपने शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो  हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे, इस खास तरीके को जीवन का हिस्सा जरुर बनाना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026