---Advertisement---

Heart Health Tips: अब घर बैठे जाने अपने ‘हार्ट रेट’ की स्थिति, बस अपनाना होगा ये Simple तरीका

Heart Health Tips: हमारी जीवन-शैली में सबसे ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, दिल की बात करें तो यह हमारे शरीर का बहुत अहम हिस्सा होता है। दिल का काम पूरे शरीर में ब्ल्ड को पंप कर पहुंचाना होता है ताकि खून के जरिए शरीर के कतरे-कतरे में ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 21, 2024 1:53 अपराह्न

Heart Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health Tips: हमारी जीवन-शैली में सबसे ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, दिल की बात करें तो यह हमारे शरीर का बहुत अहम हिस्सा होता है। दिल का काम पूरे शरीर में ब्ल्ड को पंप कर पहुंचाना होता है ताकि खून के जरिए शरीर के कतरे-कतरे में ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व पहुंच जाए। वहीं, यदि हार्ट पूरे तरीके से अपना काम नहीं करता तो इससे काफी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आजकल लोगों ने अपने लाइफस्टाल को इतना खराब कर लिया है कि, अधिकतर लोग किसी न किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

दरअसल, गलत खानपान और बेकार जीवनशैली के कारण दिल कमजोर रहे हैं। इस दौरान हमें कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। जिनको हम समझ नहीं पाते हैं। लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जिनकी मदद से आप खुद ही समझ सकते हैं कि, दिल पर खतरे का अलार्म बजना शुरू हो गया है। तो चलिए जानते हैं…

Heart Health Tips (बीपी जांच)

आजकल, अधिकतर घरों में ब्लड प्रशेर की मशीन होती है। इसलिए बीपी को लगातार जांचते रहें। यदि अधिक समय तक यह 120/80 से ज्यादा आ रहा है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। हाई बीपी को नुकसान पहुंचाता है यानि भविष्य में हार्ट पर संकट आ सकता है।

Heart Health Tips (रेस्टिंग हार्ट रेट)

आपको बता दें कि, जब हम आराम कर रहें होते हैं तो उस वक्त हार्ट रेट अलग होता है। वहीं, जब हम काम कर रहें है तो हमारा हार्ट रेट कुछ और होता है। लेकिन सामान्य तौर पर एक स्वास्थ्य व्यक्ति का हार्ट रेट 60 से 100 के बीच होना अनिवार्य है। तो यदि आपको भी जानना है कि, दिल की धड़कन (Heart Beat) की गति क्या है तो उसके लिए आप आराम की मुद्रा में आ जाएं और कलाई में पल्स ढूंढें। इसके बाद सामने एक स्टॉप वाच लगा दें। अब पल्स को हल्का सा दबाएं।

इससे आपको धड़कन महसूस होगी। इसके बीट को गिनें और 60 सेकेंड में कितनी बीट हुई है। अगर यह (Beat) बीट 100 से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि, कुछ न कुछ दिक्कत जरूर है। इसे दोबारा 15 सेकेंड के लिए करें और जितनी रीडिंग आती है उसे 4 से गुना कर दें। इसके बाद अगर रिजल्ट 100 से ज्यादा है तो खतरे की घंटी है।

Heart Health Tips (शारीरिक गतिविधि के समय हार्ट बीट चेक करें)

जैसे की हमने बताया है कि, सामान्य अवस्था और कामकाज की अवस्था में हार्ट रेट अलग-अलग होता है। इसके लिए आप कोई मेहतन वाली एक्सरसाइज करें। जैसे कि रनिंग, तेज वॉकिंग, स्विमिंग, रस्सी कूद आदि। इसे लगभग 5 मिनट तक करें और इसके बाद उसी ​तरह से कलाई की धड़कनों को 60 सेकेंड तक मापें।

एक्सपर्ट्स कहते है कि, जब आप हार्ड (Hard) एक्सरसाइज करते हैं तो आपका हार्ट रेट 220 माइनस (Minus) 30 का 85 प्रतिशत होता है। मतलब कि, 220 में आपकी जितनी उम्र है, उसे घटा ​लीजिए और इसका 85 प्रतिशत निकाल ​लीजिए। यदि इससे ज्यादा है तो इसका मतलब है कि, हार्ट पर संकट आ गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026