---Advertisement---

Hemoglobin की कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, Iron से भरपूर इन चीजों के सेवन से झटपट मिलेगी निजात

Hemoglobin: पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी खून में आयरन की कमी अब आम हो गई है। महिलाओं को पीरियड्स की वजह से खून में आयरन की कमी होने से एनीमिया की शिकायत भी रहती है। यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं। इसके लिए आपको ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 7, 2023 1:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hemoglobin: पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी खून में आयरन की कमी अब आम हो गई है। महिलाओं को पीरियड्स की वजह से खून में आयरन की कमी होने से एनीमिया की शिकायत भी रहती है। यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति करनी होगी। हिमोग्लोबिन लेवल कम होने से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसके अलावा हमारी किडनी पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। 

हिमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा जो इसकी कमी को पूरा कर सकें। अपनी डाइट में सलाद, हरी सब्जियां, फ्रूट और मेवे को शामिल करें। इन सब चीजों से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इन सब चीजों के अलावा कुछ ऐसी चीजें भी है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मददगार है।

नींबू का सेवन

यदि आप प्रतिदिन अपनी डाइट में नींबू को शामिल करते हैं तो इससे बॉडी में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आपको अखरोट, बादाम, अंजीर, सुखी किशमिश अपनी डाइट में शामिल करनी होगी। इन सब चीजों से शरीर में विटामिन्स की पूर्ति होती है। यदि आप अंजीर का सेवन करते हैं तो इसको रात में पानी में भिगोकर सुबह खाएं।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

फलों का सेवन

शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए पका हुआ अमरूद, केले, सेब, अनार, जामुन आदि का सेवन करें। शहद या आंवले के रस के साथ केले का सेवन करने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है। 

तुलसी का सेवन

यदि आप नियमित तौर पर तुलसी की पत्तियों का सेवन करते हैं तो इससे भी हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाया जा सकता है।

तिल का सेवन

शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के लिए तिल खाने की सलाह दी जाती है। तिल के सेवन से अनीमिया की बीमारी भी ठीक होती है।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026