---Advertisement---

Hemoglobin: शरीर में नहीं होगी खून की कमी, हफ्ते में इन चीजों का जरूर करें सेवन

Hemoglobin: हीमोग्लोबिन लेवल को शरीर में बैलेंस रखने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिससे सही मात्रा में आपका खून बन सके।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2024 6:15 अपराह्न

Hemoglobin
Follow Us
---Advertisement---

Hemoglobin: हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने डाइट पर ध्यान रखने की जरूरत है। सिर्फ डाइट का खास ख्याल रखने से आप अपने शरीर में खून के स्तर को बढ़ा सकते हैं और आपको हीमोग्लोबिन की कमी भी महसूस नहीं होगी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किन चीजों का सेवन कर आप हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ा सकते हैं। इन 6 चीजों को आप कर सकते हैं अपने डाइट में शामिल लेकिन जानिए आखिर कैसे करें सेवन क्योंकि हीमोग्लोबिन की वजह से आपको एनीमिया भी हो सकता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खाएं यह चीज

आंवले

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको आंवले का सेवन जरूर करें। इसके लिए आप अपने डाइट में आंवले को हर दिन रुटिन से आप एक आंवला खाएं और इसके सेवन करने से शरीर को काफी फायदे मिलेंगे।

खजूर

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए खजूर भी बेहतर विकल्प है और आप अपनी डाइट में हर दिन चार खजूर को जरूर ले। इससे आपको जरूर फायदे दिखेंगे।

मोरिंगा

हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक मोरिंगा की सब्जी या फिर आग को खाकर भी कर सकते हैं। आप हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर सेवन करें।

अनार

कहते हैं एक अनार सौ बीमार मतलब एक अनार से कई बीमारी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में कम से कम आप हफ्ते में दो दिन अनार का सेवन जरूर करें। यह आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने देंगी।

चुकंदर

हफ्ते में तीन दिन आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं और इससे आपके हीमोग्लोबिन लेवल को सुधारा जा सकता है। इससे आपको खून की कमी महसूस नहीं होगी।

अंकुरित मूंग

अंकुरित मूंग यानी स्प्राउट्स को भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं और यह खून का लेवल बढ़ाने के लिए असरदार है। आप स्प्राउट्स कम से कम हफ्ते में चार बार जरूर खाएं इससे आपको फायदे दिखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026