---Advertisement---

क्या है Inflammatory Bowel Disease? यहां जानिए कैसे कर सकते हैं इस बीमारी को कंट्रोल

Inflammatory Bowel Disease: यह एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण अचानक से सामने आते हैं और ऐसे में आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। बस आपको कुछ बात याद रखने होंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2024 1:42 अपराह्न

Inflammatory Bowel Disease
Follow Us
---Advertisement---

Inflammatory Bowel Disease: 19 मई को वर्ल्ड इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज मनाया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या है यह बीमारी। इस बीमारी को आईबीटी यानी सूजन आंत्र रोग कहा जाता है। यह पाचन से जुड़ी हुई बीमारी है जिसमें आंतों में सूजन की समस्या देखने को मिलता है। कभी-कभी यह गंभीर रूप ले सकता है इसलिए समय रहते इसका इलाज करवाना भी बेहद जरूरी है नहीं तो जिंदगी भर की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी को समय रहते कंट्रोल करने की जरूरत होती है तो ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे बीमारी को किया जा सकता है कंट्रोल।

क्या है आईबीटी

जहां तक बीमारी की बात करें तो इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कहा जाता है कि इस बीमारी से पाचन तंत्र पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है और इसमें हाथों में छाले पड़ जाते हैं। इस बीमारी को समय रहते कंट्रोल करने की जरूरत होती है नहीं तो यह आगे चलकर कैंसर में तब्दील हो सकता है। यह एक गंभीर बीमारी है जो हर व्यक्ति विशेष में अलग-अलग तरह के होते हैं।

आईबीटी बीमारी के लक्षण

इस बीमारी के लक्षण की बात इसमें दस्त, एसिडिटी, पाचन तंत्र में दिक्कत, मलाशय से खून बहना, थकान, पेट में दर्द और वजन घटना जैसी चीज देखने को मिलती है। कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से यह व्यक्ति विशेष को प्रभावित करता है। अगर इसके लक्षण की बात करें तो भूख कम लगना और पेट दर्द के साथ ऐंठन की समस्या भी देखने को मिल सकती है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ जेनेटिक्स भी इस बीमारी का एक कारण है।

करवाते रहें रेगुलर चेकअप

इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर के पास नियमित चेकअप करवाएं और इसके लिए आप ब्लड टेस्ट मल का सैंपल या फिर एमआरआई करवा सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर दवाई के जरिए भी इस बीमारी को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी सर्जरी भी करवाई जाती है।

कुछ इस तरह करें बीमारी को कंट्रोल

अगर इस बीमारी से बचाव की बात करें तो यह जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करें जिससे आपको खतरे का सामना न करना पड़े। इसके लिए आप ज्यादा स्पाइसी फूड से परहेज करें। अधिक मांस, डेरी प्रोडक्ट, रिफाइंड ऑयल, तंबाकू, शुगर फूड, प्रोसैस्ड फूड, कैफीन और शराब के सेवन से बचें। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी न होने दे और जहां तक हो सके इलेक्ट्रोलाइट पदार्थ का सेवन करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026