---Advertisement---

क्या सेहत के लिए लाभकारी है Ghee? जानिए AIMS स्पेशलिस्ट की जुबानी

कई लोगों का मानना है कि Ghee सेहत के लिए अच्छा होता है तो, कई लोगों को लगता है यह हानिकारक हो सकता है। चलिए AIMS स्पेशलिस्ट से जानते हैं क्या सच है और क्या नहीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 5:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghee: घी को लेकर कई लोगों के मन में यही सवाल आता है कि, क्या इसका सेवन फायदेमंद है या हानिकारक। हालांकि कई रिसर्चर्स यह दावा करते हैं कि, घी का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है और इसे हमें अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। यहीं आज हम आपके लिए AIMS स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत का बयान लेकर आए हैं जिसमें वह बता रही हैं कि, घी का सेवन कैसा है। चलिए जानते हैं।

सेहत के लिए जरूरी है Ghee का सेवन

AIMS स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत अपनी इस लेटेस्ट वीडियो में बताती हैं कि, घी एक तरह का सैचुरेटेड फैट होता है और यह एक तरह का फैट ही होता है। हमारे शरीर को फैट की आवश्यकता पड़ती है। यहीं वह बताती हैं अगर हमें एक बैलेंस मील लेना है तो, हमें उसमें 25 से 30 ग्राम फैट लेना पड़ेगा। और घी का सेवन जॉइंट पेन के लिए लाभकारी होता है।

घी की मात्रा का ध्यान रखें

आगे बढ़कर डॉक्टर प्रियंका बताती हैं कि, मैं मानती हूं कई रिसर्च में घी का सेवन अच्छा पाया गया है लेकिन, कुछ रिसर्च में इसका सेवन नुकसानदायक भी मिला है। वह बताती हैं घी का सेवन नुकसान नहीं है उसकी अधिक मात्रा नुकसान होती है। स्पेशलिस्ट के अनुसार 10 ग्राम घी का सेवन हमारे लिए अच्छा है लेकिन, अगर हम इससे ज्यादा मात्रा में घी खाते हैं तो हमें हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

घी के सेवन से होते हैं ये फायदे

अगर आप 10 ग्राम से कम घी का सेवन करते हैं तो, आपकी इम्युनिटी बूस्ट होगी, घी में अच्छे फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जिससे आपको एनर्जी मिलती है, घी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे आपकी सेहत भी अच्छी होती है, यही नहीं घी का सेवन आपकी आंखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026