---Advertisement---

Dengue fever से लेकर चिकनगुनिया तक, मानसून से जुड़ी बीमारियों में क्यों है हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी?

चलिए जानते हैं कि, हमें Dengue fever लेकर चिकनगुनिया जैसी मानसून बीमारियों में हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 1, 2024 2:45 अपराह्न

Dengue fever
Follow Us
---Advertisement---

Dengue fever: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक देदी है। लोग चिलचिलाती गर्मी के बाद राहत भरी बारिश से काफी ज्यादा खुश हैं। बारिश हमें गर्मी से राहत जरूर देती है लेकिन, अपने साथ कई खतरनाक बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया भी लेकर आती है। यह सभी बीमारियां इन दिनों काफी ज्यादा आम है लेकिन, बेहद खतरनाक भी है। जिससे बचने के लिए लोगों को महंगे-महंगे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अगर आपने हेल्थ इंश्योरेंस करा रखा है तो आपका खर्चा बचने के साथ-साथ आपको कई तरह की अच्छी सुविधाएं भी मिलती हैं। चलिए अब जानते हैं कि आपको हेल्थ इंश्योरेंस लेना क्यों जरुरी है।

क्या होता है हेल्थ इंश्योरेंस?

आगे बढ़ने से पहले आपका यह जानना बेहद जरुरी है कि, आखिर हेल्थ इंश्योरेंस होता क्या है। बता दें हेल्थ इंश्योरेंस एक तरह का इंश्योरेंस होता है जो आपके मेडिकल और हेल्थ से जुड़े खर्चों पूरा करता है। चलिए अब इसके फायदे जानते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे

आर्थिक सुरक्षा मिलती है: हेल्थ इंश्योरेंस कराने से आपको आर्थिक सुरक्षा मिलती है। जिससे अगर इलाज कराने के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं तब भी आप किसी अच्छे और बड़े हॉस्पिटल में अपना इलाज करा सकते हैं।

सभी खर्चों को कवर करता है हेल्थ इंश्योरेंस: हेल्थ इंश्योरेंसआपके हॉस्पिटल में हो रहे सभी तरह के खर्चों को कवर करता है, जिससे आपको इलाज के लिए अपनी जेब से पैसे नहीं देने पड़ते।

मिलते है इनकमटैक्स बेनिफिट्स: एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस कराने से आपको इनकमटैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं और आप एक लाख तक के खर्च तक अपना इलाज करा सकते हैं।

मानसून बीमारियों से बचने के उपाय

चलिए अब जानते हैं कि, मानसून बीमारियों से बचने के लिए आप कौन-कौन से उपाय अपना सकते हैं।

बारिश में न भीगें: अगर आप इन बीमारियों से खुदको सुरक्षित रखना चाहते हैं तो, आपको बारिश के पानी में ज्यादा नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि बारिश के पानी में खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आस-पास सफाई रखें: मानसून बीमारियों से खुदको दूर रखने के लिए आपको अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि गंदगी से मच्छा और बीमारियां पैदा होती हैं।

घर में पानी इकठ्ठा न होने दें: आपको मानसून बीमारियों से बचने के लिए कोशिश करनी चाहिए कि, आपके घर में बारिश का पानी इकठ्ठा न हो, अगर हो रहा है तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026