---Advertisement---

Jaggery Benefits: सर्दी में बीपी, पीरियड और हड्डी से जुड़ी समस्याओं में गुड़ खाने से पहले करें असली-नकली की पहचान, नहीं तो लेने के पड़ जाएंगे देने

Jaggery Benefits: सर्दी के मौसम में गुड़ का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। इसकी वजह है इसमें मौजूद पोषक तत्व जो अनेकों बीमारियों का हल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ? गुड़ में भी मिलावट होती है। आज हम आपको गुड़ के फायदे और असली-नकली गुड़ के अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 10, 2025 4:49 अपराह्न

Jaggery Benefits
Follow Us
---Advertisement---

Jaggery Benefits: गुड़ का इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में काफी बढ़ जाता है। इसकी वजह गुड़ की गर्म तासीर को माना जाता है। गुड़ का फायदा एनीमिया, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर और आनियमित पीरियड सहित हड्डियों की समस्या से निजात पाने के लिए होता है। गुड़ में तमाम सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन , कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक और कॉपर पाया जाता है। यही वजह है कि, इसका इस्तेमाल इतना ज्यादा होता है। गुड़ की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए कुछ लोग अपने फायदे के लिए मिलावट करते हैं। मिलावट का गुड़ खाने से शरीर में कई बीमारियां पनप जाती हैं। इसी लिए असली और नकली गुड़ की पहचान करना बहुत जरुरी है।

कैसे पहचानें नकली गुड़?

1-असली गुड़ हल्के भूरे रंग का होता है। वहीं, नकली गुड़ मुलायम में बेहद चमकदार होता है।

2-असली गुड़ छूते ही हाथ में चिपकता है। वहीं, नकली गुड़ ड्राय होता है।

3-असली गुड़ का स्वाद खट्टा और मिठा होता है। वहीं, इसमें मिट्टी जैसी खूशबू आती है। लेकिन नकली गुड़ हद से ज्यादा मिठा और तेज रंग का होता है।

4-असली गुड़ पानी में धीरे-धीरे घुलता है वहीं, नकली गुड़ बहुत ही तेजी से पानी में मिल जाता है।

5-आग में असली गुड़ को जलाने पर ये धीरे-धीरे पिघलता है। वहीं, नकली गुड़ आग में जलते ही गंदी बदबू देता है।

Jaggery Benefits क्या-क्या हैं?

खून की कमी में राहत

एनीमिया यानी की खून की कमी से जूझ रहे लोग अगर सर्दियों में गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तो उनमें हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है और खून की कमी पूरी हो जाती है।

पीरियड की गड़बड़ी से निजात

महिलाओं और लड़कियों में पीरियड की डेट गड़बड़ाने की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। अनियमित पीरियड की समस्या और दर्द से राहत पाने के लिए पीड़िताएं गुड़ का सेवन कर सकती हैं। इससे उन्हें बहुत जल्द फायदा मिलेगा।

गैस की समस्या से निजात

पेट में गैस की समस्या होना बेहद आम बात है। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो रोजाना गुड़ खाना शुरु करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। गुड़ का सेवन खाना खाने के बाद कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत

गुड़ में काफी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोग इसका नियमित सेवन करते हैं तो उन्हें बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हड्डियों के दर्द में राहत

गुड़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों के हाथ-पैरों की हड्डियों में सूजन या फिर दर्द है तो वो इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित गुड़ खाने से रोगी की हड्डियां मजबूत होंगी और रक्त का संचार तेजी से होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026