---Advertisement---

Lactose Intolerance Problem: दूध -दही से बनी हुई चीजें क्या आपका पेट भी करती हैं खराब? जानें डॉक्टर से असली कारण

Lactose Intolerance Problem: कई सारे लोगों को दूध से एलर्जी होती है। इसका सेवन करते ही उनका पेट खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसका कारण जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2026 6:13 अपराह्न

Lactose Intolerance Problem
Follow Us
---Advertisement---

Lactose Intolerance Problem: काफी लोगों को दूध से एलर्जी होती है। इसका सेवन करते ही उनका पेट गड़बड़ हो जाता है। अगर आप भी डेयरी या फिर दूध से बनी हुई चीजों से परेशान हैं तो डॉक्टर विमल छाजेड़ से इसका असली कारण जानें। हेल्थ एक्सपर्टा का कहना है कि, दूध से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होना बेहद सामान्य है। इसका कारण पीड़ित को जरुर पता होना चाहिए। जिससे बचा जा सकता है।

Lactose Intolerance Problem का असली कारण

डॉक्टर विमल छाजेड़ का कहना है कि, जब शरीर में लैक्टेज नाम का एंजाइम बनना कम या बंद हो जाता है, तो पेट दूध में मौजूद शुगर यानी की लैक्टोज को पचा नहीं पाता। जिसके कारण उनका पाचन तंत्र खराब हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ या किसी जेनेटिक कारण से शरीर में लैक्टेज एंजाइम का बनना बहुत कम या बंद हो जाता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SAAOL Heart Center

डॉक्टर का कहना है कि, जब बिना पचा हुआ लैक्टोज छोटी आंत से सीधे बड़ी आंत में पहुंचता है, तो वहाँ मौजूद बैक्टीरिया इसे सड़ाने लगते हैं। जिसके कारण पाचन बिगड़ जाता है और उल्टी के साथ दस्त होने लगते हैं।लेकिन कई बार आंतों के इनफेक्शन, मिल्क एलर्जी और बढ़ती उम्र भी इसका कारण हो सकती है। इसीलिए स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

दूध की जगह किन चीजों का करें सेवन

दूध शरीर को कैल्शियम देता है। इसीलिए बचपन से ही इसे लोग अपने बच्चों को पिलाते हैं। अगर आपका पेट इसे नही पचा पा रहा है तो पोषक तत्वों और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप इन प्लांट-बेस्ड दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट में लैक्टोज फ्री दूध और डेयरी प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं। जिनका सेवन आप कर सकते हैं। ये हड्डियों और हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026