---Advertisement---

Lemon Tea कर सकती है आपकी सेहत को खराब, इन गंभीर बीमारियों का हो जाएंगे शिकार

Lemon Tea: भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक चाय की चुस्की से करते हैं। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से चाय बनाता है। कोई दूध वाली तो कोई लेमन टी वही कुछ लोग ब्लैक टी का सेवन कर के अपनी सुबह में ताजगी भरते है। ऐसे में आपको बता दें कि, ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 10, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lemon Tea: भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक चाय की चुस्की से करते हैं। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से चाय बनाता है। कोई दूध वाली तो कोई लेमन टी वही कुछ लोग ब्लैक टी का सेवन कर के अपनी सुबह में ताजगी भरते है। ऐसे में आपको बता दें कि, मौजूदा समय में ज्यादातर लोग अपना वजन घटाने के लिए लेमन टी का सेवन करते हैं। वैसे तो लेमन टी के कई फायदे होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि, लेमन टी के ज्यादा सेवन से हमारे शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

लेमन टी के फायदों के साथ नुकसान

वैसे तो कहा जाता है कि, लेमन टी हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छी है क्योंकि चाय और नींबू दोनों में ही एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से खराब पदार्थ को यूरिन के जरिए बाहर निकालते हैं लेकिन लेमन टी पीने के फायदे के साथ इसके कई नुकसान भी है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए लेमन टी से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पाचन तंत्र हो जाएगा धीमा

दरअसल चाय में नींबू को मिलने से उसका एसिड लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है जो हमारे शरीर में पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। ऐसे में लेमन टी के नियमित सेवन से हमारे पेट में जलन, एसिड रिफ्लेक्स, सूजन और कब्जे जैसी समस्याएं हो सकती है। इसी के साथ आपको लेमन टी को पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।

बढ़ जाएंगी दांतों की समस्या

नींबू में विटामिन सी के होने के साथ उसमे सिट्रिक एसिड भी मौजूद होता है। ऐसे में जब उसे चाय के साथ मिलाया जाता है तो उसका एसिड लेवल और ज्यादा बढ़ जाता है जो दांतो के इनेमल के लिए खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आप लेमन टी पिएंगे तो इससे आपके दातों में कई समस्याएं भी हो सकती है।

हड्डयां हो जाएंगी कमजोर

वही ऐसा कहा जाता है कि, लेमन टी हमारे शरीर की हड्डियों के लिए जहर की तरह काम करती है। दरअसल नींबू को चाय के साथ मिलाने से शरीर में मौजूद एलुमिनियम सूख जाता है जिससे बॉडी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। ऐसे में आप भूलकर भी लेमन टी का इस्तेमाल न करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026