---Advertisement---

Litchi Benefits: Diabetes के मरीजों के लिए कितनी सुरक्षित है लीची? अनोखें फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Litchi Benefits: गर्मियों की शुरुआत होने के बाद कई रसीले फल का स्वाद चखने को मिलता है। आम के बाद लीची एक ऐसा फल है जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। रसभरी लीची खाना सभी को बेहद पसंद होता है लेकिन डायबिटीज वाले मरीजों के लिए लीची खाना सही है या नहीं, इसको लेकर विशेषज्ञों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 29, 2023 2:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Litchi Benefits: गर्मियों की शुरुआत होने के बाद कई रसीले फल का स्वाद चखने को मिलता है। आम के बाद लीची एक ऐसा फल है जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। रसभरी लीची खाना सभी को बेहद पसंद होता है लेकिन डायबिटीज वाले मरीजों के लिए लीची खाना सही है या नहीं, इसको लेकर विशेषज्ञों ने अपनी राय भी व्यक्त की है। लीची में सभी तरह के पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। वहीं अगर डायबिटीज के मरीज लीची का सेवन करते हैं तो कुछ संदेह हो सकता है क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने की मनाही होती है। ऐसे में अगर लीची का मीठा स्वाद डायबिटीज के मरीजों को चखना है तो उनको सीमित मात्रा में लीची का सेवन करना चाहिए।

लीची में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व

विशेषज्ञों के मुताबिक लीची में पोटेशियम की सही मात्रा होती है, जो शुगर स्पाइक नहीं होने देती। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। लेकिन सीमित मात्रा में ही डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। लीची में कई ऐसे बायो एक्टिव तत्व पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बता दे कि लीची 55 से कम ग्लिसमिक इंडेक्स वाला फल है, जो धीरे-धीरे पचता है।

Also Read: Pomegranate: हार्ट हेल्थ से लेकर डाइजेशन तक इन बीमारियों के लिए रामबाण है अनार, नियमित सेवन से मिलेंगे ये फायदे

जानें लीची के अनोखे फायदे

1- लीची में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट फाइबर मिनरल्स की मात्रा प्रचुर होती है। जिसका सेवन करने से पाचन अच्छा होता है और कब्ज की परेशानी नहीं होती।
2- लीची को ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से थकान को भी दूर किया जा सकता है।
3- लीची में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
4- लीची में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो बीपी के मरीजों के लिए अच्छी है। साथ ही बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

Also Read: बार-बार शक करने की आदत हो सकता है Psychosis Disorder का लक्षण, जल्द कराए इलाज नहीं तो चली जाएगी जान!

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026