Liver Health: बिना शराब छुए भी फेल हो सकता है लीवर, डॉक्टर ने खोला इन टेस्टी ड्रिंक्स का खौफनाक सच!

Liver Health: मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स, डिब्बाबंद जूस और एनर्जी ड्रिंक्स फैटी लीवर की समस्या को पैदा कर सकते हैं। इन्हें 'नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज' कहा जाता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति लीवर के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है।

Liver Health

Picture Credit: Google

Liver Health:  लीवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। ये खून को छानकर बॉडी के अन्य हिस्सों तक भेजता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल इसकी हेल्थ को बिगाड़ सकता है। काफी लोगों को लगता है कि, सिर्फ शराब पीने से लीवर खराब होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ टेस्टी ड्रिंक्स भी होती हैं। जो लीवर का कबाड़ कर सकती हैं। इसका जानकारी मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी  के द्वारा दी जा रही है।

Liver Health:  लीवर को शराब के अलावा कौन सी ड्रिंक करती हैं खराब

अगर आप भी लीवर  सिरोसिस, हेपेटाइटिस B और C, लीवर फेलियर और लीवर कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों से खुद और परिजनों को बचाना चाहते हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट सौरभ सेठी के द्वारा दी जा रही। इस खास सलाह को जरुर जानें। उनका कहना है कि, लीवर को सिर्फ शराब ही खराब नहीं करती हैं। बल्कि एनर्जी और स्वाद के चक्कर में दिन में कई बार  सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा और मीठे ड्रिंक्स  शराब से भी तेजी से लीवर को नुकसान पहुंचाकर फैटी लीवर कर सकती है । इसमें मौजूद फ्रुक्टोज लीवर में चर्बी जमा करता है। जिसके कारण लीवर की हेल्थ बिगड़ती है। सॉफ्ट ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स में चीनी या हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है। जिसके कारण लीवर पर चर्बी की लेयर जम जाती है। वहीं, एक्यूट हेपेटाइटिस की गंभीर बीमारी हो सकती है।

अच्छे लीवर के लिए क्या पिएं?

डॉक्टर सौरभ सेठी  इन ड्रिंक्स के बदले  ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी , नींबू पानी  और चुकंदर के जूस का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।  ये हेल्थ  के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसीलिए बाहर की मीठी ड्रिंक्स का सेवन करना बंद करें। क्योंकि ये आपके लीवर को खराब कर सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version