---Advertisement---

Menstrual Hygiene Day 2024: पीरियड्स में खराब हाइजीन से बढ़ सकता हैं खतरा, जानें सुधार के उपाय

Menstrual Hygiene Day 2024: पीरियड्स के दौरान खराब हाइजीन से कई तरह के खतरे बढ़ जाते हैं। चलिए इसमें सुधार के उपायों पर एक नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 28, 2024 1:23 अपराह्न

Menstrual Hygiene Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Menstrual Hygiene Day 2024: पीरियड्स के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यहीं अगर पीरियड्स में हाइजीन का ध्यान न रखा जाए तो महिलाओं और लड़कियों को कई तरह की गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। इसी के साथ बता दें, आज विश्वभर में Menstrual Hygiene Day 2024 मनाया जा रहा है। चलिए आगे बढ़ने से पहले जानते हैं कि आखिर इसे क्यों मनाया जाता है और पीरियड्स के दौरान हाइजीन क्यों जरुरी है।

क्यों मनाया जाता है Menstrual Hygiene Day 2024

हर साल 28 मई को वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है जिससे हर लड़की और महिला को पीरियड्स के दौरान हाइजीन का महत्व पता चल सके। यहीं इसमें हर लड़की को यह बतया जाता है कि उन्हें अपने पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं जिससे उन्हें आगे चलकर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

पीरियड्स में खराब हाइजीन से होती हैं ये दिक्कतें

चलिए अब खराब हाइजीन से होने वाली गंभीर दिक्कतों पर एक नजर डालते हैं।

जेनिटल ट्रैक्ट इन्फेक्शन: पीरियड्स में हाइजीन का ध्यान न रखने से महिलाओं को जेनिटल ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। यह इन्फेक्शन आपकी योनी में होने वाला एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। यहीं बता दें इसके होने से महिलाओं को तेज बुखार, अनचाही ब्लीडिंग, पेट में दर्द जैसी सम्याएं हो जाती हैं।

बैक्टीरियल वजाइनोसिस: पीरियड्स के दौरान साफ सफाई का ध्यान न रखने से महिलाओं को बैक्टीरियल वजाइनोसिस की दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है। बता दें यह बीमारी योनी में बैक्टीरिया बढ़ने से होती है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी एक तरह का खतरनाक इन्फेक्शन है जो पीरियड्स में हाइजीन का ध्यान न रखने से अक्सर महिलाओं को हो जाता है। इस इन्फेक्शन में मूत्राशय में इन्फेक्शन फैल जाता है जो आपकी किडनी पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

चलिए अब पीरियड्स में हाइजीन के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए उन्हें जानते हैं।

लंबे समय तक पैड न लगाएं: अगर आप पीरियड्स में हाइजीन बनाए रखना चाहती हैं तो आपको लंबे समय तक कभी पैड लगा कर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपमें एलर्जी, रैशेज और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

कॉटन पैड का इस्तेमा: पीरियड्स में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कॉटन पैड का इस्तेमा ही करें। जिससे वह आपका ज्यादा से ज्यादा ब्लड सोख ले और आपको ये दिक्कते न आएं।

साबुन का इस्तेमाल न करें: पीरियड्स ब्लड को साफ करने के लिए आपको कभी भी साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप वार्म वॉटर या नॉर्मल वॉटर ले सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026