---Advertisement---

Migraine को ट्रिगर करती हैं ये लापरवाहियां, डॉक्टर से जानिए इन 2 टाइप के सिरदर्द में कैसे बरतें सावधानियां

Migraine: माइग्रेन से बचाव के लिए जरूरी है कि आप ट्रिगर पॉइंट्स पर दें ध्यान ताकि ना हो आपको परेशानी, आइए जानते हैं डॉक्टर से।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 5:47 अपराह्न | Updated: जुलाई 31, 2024 7:31 अपराह्न

Migraine
Follow Us
---Advertisement---

Migraine: लोगों में सिर दर्द की समस्या स्ट्रेस, नींद की कमी की वजह से हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें हुआ दो टाइप के सिरदर्द के बारे में बात करती हुई नजर आई। बता दें कि इस वीडियो में डॉक्टर प्रियंका डॉक्टर हर्शील शाह साइकैटरिस्ट के साथ नजर आ रही है। इस कोलैबोरेशन वीडियो में दोनों सिर दर्द के बारे में बात करते हुए नजर आए और इस दौरान वह टेंशन टाइप हेडेक के अलावा माइग्रेन को लेकर लोगों को खास जानकारी देते दिखे हैं। क्या है इस वीडियो में और क्या कह रही हैं डॉक्टर प्रियंका।

टेंशन टाइप हेडेक में क्या करें

वीडियो की शुरुआत में डॉक्टर हर्शील शाह टेंशन फ्री हेडेक को लेकर बात करते हुए नजर आए जिसमें उन्होंने बताया कि यह टेंशन, एंजायटी, स्ट्रेस की वजह से होता है और ऐसा लगता है जैसे सिर के चारों ओर किसी ने ने टाइट बैंड बना दिया हो। टेंशन टाइप हेडेक से बचने के लिए आप साइकैटरिस्ट के पास जा सकते हैं या फिर काउंसलिंग थेरेपी ले सकते हैं। ऐसे मामले में आपके सिर में दर्द पूरे दिन बना रहता है।

माइग्रेन को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं ट्रिगर्स पॉइंट

वहीं इस वीडियो में प्रियंका शेहरावत माइग्रेन के बारे में बात करती हुई नजर आई। उन्होंने इस दौरान कहा कि कई ट्रिगर्स पॉइंट होते हैं जो माइग्रेन को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में आप इन चीजों से परहेज करें ताकि आपको परेशानी न झेलना पड़े अगर आप इन चीजों पर ध्यान दे तो आप आधे इलाज को खुद ही कर सकते हैं।

इन चीजों से बरतें सावधानियां

  • अगर आप धूप में निकलते हैं तो यह काफी हद तक संभव है कि आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
  • अगर आप खाली पेट हैं और आपने सुबह का नाश्ता नहीं किया है।
  • अगर आप बहुत लंबा ट्रेवल कर रहे हैं और आप बिना किसी ब्रेक के सिर्फ अपने सफर का लुत्फ उठा रहे हैं तो काफी हद तक माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।
  • पानी कम पीने की वजह से भी माइग्रेन वाला सिर दर्द को हो सकता है।
  • नींद की कमी भी माइग्रेन को बढ़ाने की एक वजह हो सकती है।

लाइफस्टाइल में ये बदलाव

माइग्रेन से बचने के लिए आपको अच्छी डाइट, स्लीपिंग हाइजीन, सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल और टीवी को बंद कर और अगर आप धूप में जा रहे हैं तो छाता लेकर जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026