---Advertisement---

Osteoporosis: कमर दर्द को भूलकर भी ना करें इग्नोर, नहीं तो हो सकती हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार, जानें लक्षण और उपाय

Osteoporosis: घर वा ऑफिस के कामकाज की वजह से अक्सर लोगों को कमर दर्द का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में कमर दर्द एक ऐसी चीज हो गई है जिसका सामना ज्यादातर लोग करते हैं। ऐसे में अगर आप के भी कमर दर्द हो रहा है तो आप इसे भूल कर भी इग्नोर ना ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 20, 2023 10:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Osteoporosis: घर वा ऑफिस के कामकाज की वजह से अक्सर लोगों को कमर दर्द का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में कमर दर्द एक ऐसी चीज हो गई है जिसका सामना ज्यादातर लोग करते हैं। ऐसे में अगर आप के भी कमर दर्द हो रहा है तो आप इसे भूल कर भी इग्नोर ना करें क्योंकि कमर दर्द किसी एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। वैसे तो अक्सर कमर दर्द की वजह अच्छी तरह से ना उठना-बैठना, ज्यादा समय तक बैठे रहना और शारीरिक चोट हो सकता है लेकिन कई केस में पाया गया है की, कमर दर्द ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी का संकेत हो सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी का हो सकता है संकेत

अक्सर लोग कमर दर्द को इग्नोर कर देते हैं लेकिन अगर आपकी भी कमर दर्द हो रहा है तो आप इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें नहीं तो आप इस गंभीर बीमारी के शिकार हो जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि, ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से देश भर में 6 करोड़ लोग प्रभावित है ‌लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि, इन 6 करोड़ लोगों में से 80% महिलाएं हैं। अगर इस बीमारी के कारणों की बात करें तो, जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे उसकी हड्डियों में घनत्व में प्राकृतिक रूप से कम होने लगता है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है। वही हार्मोनल परिवर्तन की वजह से भी अक्सर हड्डियां कमजोर होने लगती है।

ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण और उपाय

ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो, इसमें हड्डियों में दर्द, हड्डियों में कमजोरी, हड्डियों का आकार छोटा होना, हल्की चोट से भी हड्डी टूट जाना, कमर की हड्डी की कमजोरी के कारण झुकना। ये सभी लक्षण ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी के लक्षण है। ऐसे में अगर इसके उपायों की बात करें तो, इसमें आपको कैल्शियम और विटामिन डी की प्राप्त मात्रा अपनी डाइट में शामिल करनी होगी। विटामिन डी से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। वही नियमित रूप से आप वॉकिंग, जॉगिंग जैसी एक्सरसाइज को जरूर करें। इसी के साथ अगर आप धूम्रपान या मदिरा का सेवन करते हैं तो इसे तुरंत छोड़े।‌

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026